Amazing Feature एंड्रॉयड यूज़र्स हो जायें तैयार, WhatsApp में आ रहा गजब का फीचर, चुटकियों में हो जाएगा मिनटों वाला काम

Khabarwala 24 News New Delhi : Amazing Feature कुछ समय पहले एंड्रॉयड यूज़र्स ब्लूटूथ या फिर शेयरइट जैसी ऐप का यूज़ करके फाइल शेयर करते थे और आईफोन यूज़र्स Airdrop फीचर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब जल्द फाइल शेयरिंग के लिए आप वॉट्सऐप का इस्तेमाल कर सकेंगे। जी हां, दरअसल वॉट्सऐप एक नए फीचर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Amazing Feature कुछ समय पहले एंड्रॉयड यूज़र्स ब्लूटूथ या फिर शेयरइट जैसी ऐप का यूज़ करके फाइल शेयर करते थे और आईफोन यूज़र्स Airdrop फीचर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब जल्द फाइल शेयरिंग के लिए आप वॉट्सऐप का इस्तेमाल कर सकेंगे। जी हां, दरअसल वॉट्सऐप एक नए फीचर लाने की तैयारी में है, जिसका इस्तेमाल करके यूज़र्स पास में मौजूद यूज़र्स के साथ फाइल शेयर कर सकेंगे। फिलहाल ये फीचर बीटा वर्जन में है. इस फीचर को एंड्रॉयड के बीटा वर्जन (2.24.2.17) के लिए पेश किया गया है और इस फीचर के तहत यूज़र्स ब्लूटूथ की मदद से फाइल ट्रांसफर कर सकेंगे।

2 जीबी फाइल तेजी से ट्रांसफर (Amazing Feature)

ये नया फीचर 2 जीबी तक के साइज़ की फाइल को तेजी से ट्रांसफर कर सकेगा। खास बात ये है कि फीचर को यूज़र्स एंड्रॉयड फोन, विंडोज़ और क्रोम OS PC पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि हाल ही में गूगल और सैमसंग ने अपने बिल्ट-इन फीचर Nearby Share को बेहतर किया है और अब Quick Share का नाम दे दिया है।

कैसे काम करेगा नया फीचर (Amazing Feature)

WABetaInfo ने इस फीचर की जानकारी दी है और साथ ही स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। WABetaInfo के अनुसार, फाइल शेयरिंग सुविधा तब काम करती है दोनों यूज़र ऐप के ‘People Nearby’ एरिया में होते हैं और प्रोसेस पूरा होने तक पास में रहते हैं।

- Advertisement -

सिक्योरिटी के साथ फुल सेफ (Amazing Feature)

ट्रांसफर के दौरान यूजर्स का डेटा वॉट्सऐप के डिफॉल्ट ‘एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन’ सिक्योरिटी के साथ पूरी तरह से सेफ है। खास बात ये है कि फाइल शेयर करने के लिए यूज़र्स को सबसे पहले फोन को शेक करना पड़ेगा।

WABetaInfo ने शेयर की जानकारी (Amazing Feature)

बता दें कि WABetaInfo ने हाल ही में कुछ ऐसी जानकारी शेयर की है कि कई यूज़र्स को ऐप में कैमरा ओपेन करने में दिक्कत आ रही है। इस बग के चलते यूज़र्स को ‘Cant start camera, please start your device’ का मैसेज मिल रहा था। हालांकि यूज़र्स का कहना था कि डिवाइस को रिस्टार्ट करने के बाद भी दिक्कत ठीक नहीं हुई थी।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-