गन्ना किसानों की समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन

खबरWALA 24 न्यूज हापुड़: भारतीय किसान यूनियन असली (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गन्ना किसानों की समस्या को लेकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। बुलंदशहर रोड पर सोना पेट्रोल पंप के पास एसडीएम और सीओ को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार अविलम्ब गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति कुंतल की घोषणा करें। उच्च […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरWALA 24 न्यूज हापुड़: भारतीय किसान यूनियन असली (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गन्ना किसानों की समस्या को लेकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

बुलंदशहर रोड पर सोना पेट्रोल पंप के पास एसडीएम और सीओ को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार अविलम्ब गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति कुंतल की घोषणा करें। उच्च न्यायालय के निर्णय के अनु सार पिछले गन्ने के बकाए का ब्याज समेत भुगतान करें। इस वर्ष किसानों के द्वारा मिलों को दिए गए गन्ने के बकाए का भुगतान तत्काल शुरू कराया जाए। गन्ने से बनने वाले उत्पात इथेनाल, एल्कोहल, बिजली आदि के मुनाफे में गन्ना किसानों की हिस्सेदारी सुनिश्चित की जाए। आवार पशुओं से किसानों की फसलों बर्बाद हो रही है। आवार पशु द्वारा फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा दिया जाए। बिजली संशोधन बिल 2022 को वापस किया जाए। किसानों के नलकूपों पर लगाए जा रहे प्रीपेड मीटरों को लगाने से रोका जाए।

क्या बोले पदाधिकारी

जिलाध्यक्ष देवेंद्र बाना, मंडल महासचिव नीरज गुर्जर ने कहा कि किसानों की मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मिल मालिक किसानों का गन्ने का भुगतान जल्द से जल्द करें। भुगतान न होने के कारण किसान आर्थिक संकट से परेशान है। ज्ञापन देने वालों में राजीव तेवतिया, सचिन चौधरी, अंकुर चौधरी, कोकल चौधरी, सौरभ गुर्जर, सत्यप्रकाश कसाना आदि मौजूद थे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News