बजट: दुनिया ने भारत को एक आकर्षक स्थल माना:वित्त मंत्री

खबरवाला 24 न्यूज नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत ने अच्छी आर्थिक वृद्धि हासिल की है और इसलिए विश्व ने उसे एक आकर्षक स्थल माना है। वित्त मंत्री ने बजट भाषण में कहा कि चालू वित्त वर्ष में भारत के सात प्रतिशत की वृद्धि हासिल करने […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत ने अच्छी आर्थिक वृद्धि हासिल की है और इसलिए विश्व ने उसे एक आकर्षक स्थल माना है। वित्त मंत्री ने बजट भाषण में कहा कि चालू वित्त वर्ष में भारत के सात प्रतिशत की वृद्धि हासिल करने का अनुमान है, जो प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में सर्वाधिक है। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था सही रास्ते पर बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि विश्व भारत की उपलब्धियों की सराहना कर रहा है और आजादी के 75वें वर्ष में भारत को पूरी दुनिया एक आकर्षक स्थल मान रही है। वित्त वर्ष 2022-23 में देश की अर्थव्यवस्था के सात फीसदी की दर से और 2023-24 में 6.5 फीसदी (6.0-6.8 फीसदी) की दर से बढ़ने का अनुमान है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News