Weather कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-NCR;जानिए क्या है मौसम का हाल

Khabarwala 24 News Hapur: Weather दिसंबर का माह अलविदा कहने वाला है। लेकिन मैदानी इलाकों समेत कई राज्यों के मौसम में कोई खास तब्दीली देखने को नहीं मिल रही है। एक के बाद एक आ रहे पश्चिमी विक्षोभों के चलते तापमान में कोई खास गिरावट भी नहीं देखी जा रही है। हालांकि, कई इलाकों में […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Weather दिसंबर का माह अलविदा कहने वाला है। लेकिन मैदानी इलाकों समेत कई राज्यों के मौसम में कोई खास तब्दीली देखने को नहीं मिल रही है। एक के बाद एक आ रहे पश्चिमी विक्षोभों के चलते तापमान में कोई खास गिरावट भी नहीं देखी जा रही है। हालांकि, कई इलाकों में घना और बेहद घना कोहरा सताने लगा है। दिल्ली एनसीआर मंगलवार को कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। वाहन रेंगते हुए अपने अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे।

दिल्ली से यूपी-बिहार तक कोहरा का कहर (Weather)

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, बिहार, मध्य प्रदेश और चंडीगढ़ के कई इलाकों में बहुत घना कोहरा देखने को मिल रहा है। कोहरे की वजह से कई जगह विजिबिलिटी बहुत ही कम हो गई। सुबह 5.30 बजे पंजाब के अमृतसर और पटियाला में विजिबिलिटी जीरो रिकॉर्ड की गई।

उधर, हरियाणा के अंबाला में भी जीरो दृश्यता और चंडीगढ़ में 500 मीटर तक विजिबिलिटी रही। कोहरे के कारण दिल्ली के पालम इलाके विजिबिलिटी 100 मीटर और सफदरजंग में 200 मीटर तक रही। यूपी के वाराणसी और प्रयागराज में भी विजिबिलिटी जीरो रही। इसके अलावा लखनऊ की बात करें तो 200 मीटर दृश्यता दर्ज की गई।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम (Weather)

दिल्ली का तापमान इन दिनों सामान्य से ज्यादा देखा जा रहा है। दरअसल, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते दिल्ली के तापमान में कमी नहीं देखी जी रही है लेकिन कोहरे का कहर सता रहा है। आज यानी, 26 दिसंबर को भी कई इलाकों में घना कोहरा देखा जा रहा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 7 सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा हवा में प्रदूषण का स्तर भी बेहद खराब बना हुआ है।

कैसा है उत्तर प्रदेश का मौसम (Weather)

यूपी की राजधानी लखनऊ के बात की जाए तो यहां आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा यहां भी घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। नोएडा की बात करें तो यहां सुबह कोहरा या धुंध और बाद में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान यहां 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ भी कोहरे की चादर से लिपटा रहा। कोहरे के कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भारी वाहन चालकों ने अपने अपने वाहन होटलों पर रुक लिए और विजिबिलिटी सही होने का इंतजार करते रहे।

किन किन राज्यों में कोहरे का अलर्ट

मौसम Weather विभाग के अनुसार, देश के कुछ इलाकों में शुरुआती घंटों या सुबह के घंटों में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति जारी रहने की उम्मीद है। इसमें 26-28 तारीख के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में और 26व 27 को राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में और 26 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में घने से बहुत घने कोहरे का अलर्ट है।

इसके अलावा 26 और 27 को ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में सुबह घने कोहरे की स्थिति जारी रहने की उम्मीद है। 26-28 के दौरान उत्तराखंड में, 27 और 28 को जम्मू-कश्मीर में, 29और 30 को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में घने कोहरे का अलर्ट है।

Weather कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-ncr;जानिए क्या है मौसम का हाल

Add
Add

Weather कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-ncr;जानिए क्या है मौसम का हाल Weather कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-ncr;जानिए क्या है मौसम का हाल Weather कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-ncr;जानिए क्या है मौसम का हाल Weather कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-ncr;जानिए क्या है मौसम का हाल Weather कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-ncr;जानिए क्या है मौसम का हाल Weather कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-ncr;जानिए क्या है मौसम का हाल Weather कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-ncr;जानिए क्या है मौसम का हाल Weather कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-ncr;जानिए क्या है मौसम का हाल Weather कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-ncr;जानिए क्या है मौसम का हाल Weather कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-ncr;जानिए क्या है मौसम का हाल Weather कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-ncr;जानिए क्या है मौसम का हाल Weather कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-ncr;जानिए क्या है मौसम का हाल Weather कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-ncr;जानिए क्या है मौसम का हाल Weather कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-ncr;जानिए क्या है मौसम का हाल Weather कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-ncr;जानिए क्या है मौसम का हाल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News