Khabarwala 24 News Hapur: Crime News कोतवाली क्षेत्र में मेरठ रोड पर पुलिस लाइन के पास स्थित बसंत एंक्लेव में एक बंद घर को चोरों ने निशाना बना लिया। चोर घर से सोने व चांदी के आभूषण व अन्य सामान चोरी कर ले गए। वारदात की सूचना मिलने पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
क्या है मामला (Crime News)
जानकारी के अनुसार बोरिंग टेक्निशयन मोनिका बसंत एंक्लेव में रहती हैं। शनिवार की शाम को अपने मायके थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला सुभाष नगर में परिवार के साथ घर का ताला लगाकर गई थी।रविवार को आसपास के लोगों ने घर के ताले टूटे गए मोनिका को सूचना दी। सूचना मिलते ही वह आनन फानन में घर पर पहुंची। जहां देखा कि घर में रखा सामान इधर उधर फैला पड़ा है और सोने व चांदी के आभूषण गायब हैं। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए और पुलिस को वारदात के बारे में सूचना दी।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की (Crime News)
चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। कोतवाली पुलिस का कहना है कि जल्द से वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।





