Bhopal Kidnapping case Khabarwala 24 News Bhopal:मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने एक एेसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो कन्या भोज के बहाने बच्चियों का अपहरण करता था। अपहरण की गई दोनों बच्चियों को बरामद कर लिया गया है। इस गिरोह के तार दिल्ली की एक महिला महिला फिजियोथैरपिस्ट से जुड़े हैं। बताया गया कि अगवा की गईं दोनों बच्चियां उसी डॉक्टर को बेची जानी थीं।
क्या है पूरा मामला (Bhopal Kidnapping case)
आपके बता दें कि नवमी के दिन भोपाल के पीरगेट स्थित कर्फ्यू माता मंदिर से कन्या भोज के बहाने दो बच्चियों का अपहरण कर लिया गया था। इस सूचना से पुलिस में अफरा तफरी मच गई थी। आनन फानन में पुलिस अलर्ट हो गई और शहर के 200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने कोलार की एक इंग्लिश विला कॉलोनी में बीते 6-7महीने से किराए पर मकान लिया था। उसी मकान से इस गैंग के पांच सदस्य पुलिस के हिरासत में लिया। आरोपियों में हरियाणा निवासी अर्चना सैनी, केरल निवासी लिव इन पार्टनर निशांत रामास्वामी समेत अर्चना का बेटा सूरज, नाबालिग बेटी और सूरज की गर्लफ्रेंड मुस्कान बानो शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास अगवा हुईं बच्चियों को तो बरामद किया ही, साथ ही अन्य दो बच्चों को भी छुड़ाया है। जो केरल और हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
बच्चियों की पहचान छिपाने के लिए करा दिया मुंडन (Bhopal Kidnapping case)
इस शातिर गैंग ने कन्या भोज के बहाने बच्चियों काजल और दीपाली को मंदिर परिसर से उठाने के बाद पहचान छिपाने के लिए उनका मुंडन करवा दिया। जबकि आरोपियों का कहना है कि बच्चियां भीख मांगती थीं। गंदगी से रहने के चलते उनके बाल काफी उलझे हुए थे, इसलिए कंघी भी नहीं कर पा रहे थे। यही वजह रही कि उनका मुंडन करा दिया।
मर्सिडीज का करते थे आरोपी इस्तेमाल (Bhopal Kidnapping case)
पुलिस ने आरोपियों के पास एक मर्सिडीज कार भी बरामद की है। वारदात को अंजाम देने में वह इस गाड़ी का इस्तेमाल करते थे, ताकि किसी को शक न हो। उन्होंने नोएडा से पुरानी कार 5 लाख रुपए में खरीदी थी। यही नहीं, इस गिरोह ने भोपाल की अच्छी कॉलोनी में मकान किराए पर लिया था।
कैसे दिया वारदात को अंजाम (Bhopal Kidnapping case)
बीते शनिवार को कन्या पूजन के दौरान तमाम बच्चियां पुराने भोपाल के कर्फ्यू वाली माता मंदिर के पास पहुंची हुई थीं। इसी दौरान गैंग की दो महिलाएं अर्चना और मुस्कान की नजर मासूम काजल और दीपाली पर पड़ी। दोनों ने उनको घर पर भोजन कराने के बहाने पहले ई रिक्शा में बैठाया और फिर थोड़ी दूर खड़ी मर्सिडीज कार में बैठा लिया।
48 घंटे में पुलिस ने वारदात का किया पर्दाफाश
भोपाल क्राइम ब्रांच ने मात्र 48 घंटे में कर्फ्यू वाला माता मंदिर से अगवा की गई दोनों बच्चियों को बरामद कर लिया। भोपाल पुलिस कमिश्नर ने दोनों आरोपी महिलाओं पर 30000 रुपए का इनाम घोषित किया था।



