Cm Yogi योगी सरकार की अस्पतालों पर नकेल, नहीं चलेगी मनमानी

Cm Yogi  Khabarwala 24 News Lucknow: यूपी के जनपद अमेठी और फिर मैनपुरी में अस्पतालों की लापरवाही सामने आने के बाद प्रदेश की योगी सरकार ने निजी अस्पतालों पर नकेल कसने की तैयारी कर ली है। दरअसल यूपी के लगभग सभी जिलों में बड़ी संख्या में अस्पताल खुले हैं। इनमें में से ज्यादातर अस्पतालों के […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Cm Yogi  Khabarwala 24 News Lucknow: यूपी के जनपद अमेठी और फिर मैनपुरी में अस्पतालों की लापरवाही सामने आने के बाद प्रदेश की योगी सरकार ने निजी अस्पतालों पर नकेल कसने की तैयारी कर ली है। दरअसल यूपी के लगभग सभी जिलों में बड़ी संख्या में अस्पताल खुले हैं। इनमें में से ज्यादातर अस्पतालों के न तो संचालकों का पता है और न ही रजिस्ट्रेशन की जानकारी है। इसके अलावा एक ही डॉक्टर की डिग्री को कई जगह इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है। अब ऐसे अस्पतालों के फर्जीवाड़े पर शिकंजा कसने के लिए हर अस्पताल को अनिवार्य रूप से बोर्ड लगाकर पंजीकरण, संचालक का नाम, डॉक्टर व स्टाफ, इलाज की पद्वति सहित तमाम जानकारी देनी होगी।

प्रदेश शासन के सचिव रंजन कुमार ने इस संबंध में स्वास्थ्य महानिदेशक, सभी जिलाधिकारी और सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। जिसमें कहा गया है कि हर नए अस्पताल को पंजीकरण होने के 45 दिन के अंदर अस्पताल के पंजीकरण, स्टाफ सहित तमाम ब्योरा सार्वजनिक करना होगा। यदि किसी व्यक्ति को उसे लेकर कोई आपत्ति होगी तो वह साक्ष्यों सहित प्राधिकारी को उपलब्ध कराएगा। शासन स्तर से निर्देश दिए गए हैं कि नेशनल क्लीनिकल स्टेब्लिशमेंट पोर्टल पर पंजीकृत 50 बेड से अधिक वाले और जनहित गारंटी पोर्टल पर पंजीकृत 50 बेड से कम वाले सभी अस्पतालों को अपने परिसर में बोर्ड लगाकर सारी जानकारी देनी होगी। इसके लिए 15 वर्गफुट की लंबाई-चौड़ाई वाला एक डिस्प्ले बोर्ड लगाना होगा। उसका बैकग्राउंड पीला होगा, जबकि उस पर काले रंग से सारा ब्योरा अंकित करना होगा। सभी डीएम और सीएमओ को इसे सुनिश्चित कराने को कहा गया है। ब्यौरा दर्ज न करने वाले अस्पतालों पर कार्रवाई की जाएगी।

यह देनी होगी बोर्ड पर जानकारी

अस्पताल का नाम, पता, स्वामी का नाम, मोबाइल नंबर, अस्पताल की पंजीकरण संख्या और वैधता की अवधि, अस्पताल के इंचार्ज का नाम व नंबर, बेड की संख्या, चिकित्सा पद्वति, भर्ती व ओपीडी के मरीज, लैब, जांच सेवाओं के प्रकार व प्रकृति, क्लीनिकल सेवाओं की श्रेणी जैसे सामान्य, एकल विशेषज्ञता, मल्टी स्पेशियलिटी, सुपर स्पेशियलिटी। डॉक्टरों के नाम, उनके एमसीआई, एससीआई या डीसीआई पंजीकरण नंबर, नर्सों के नाम व नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण, फार्मासिस्ट का नाम व उनका पंजीकरण के अलावा आगे प्रस्तावित पैथालॉजी व अन्य सेवाओं की जानकारी देनी होगी।

Cm yogi योगी सरकार की अस्पतालों पर नकेल, नहीं चलेगी मनमानी

Cm yogi योगी सरकार की अस्पतालों पर नकेल, नहीं चलेगी मनमानी Cm yogi योगी सरकार की अस्पतालों पर नकेल, नहीं चलेगी मनमानी Cm yogi योगी सरकार की अस्पतालों पर नकेल, नहीं चलेगी मनमानी Cm yogi योगी सरकार की अस्पतालों पर नकेल, नहीं चलेगी मनमानी Cm yogi योगी सरकार की अस्पतालों पर नकेल, नहीं चलेगी मनमानी Cm yogi योगी सरकार की अस्पतालों पर नकेल, नहीं चलेगी मनमानी Cm yogi योगी सरकार की अस्पतालों पर नकेल, नहीं चलेगी मनमानी

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News