Hapur ट्रेनों की नहीं सुधर रही चाल, दैनिक यात्री परेशान

Hapur Khabarwala 24 News Hapur : ट्रेनों की बिगड़ी चाल सुधरने का नाम नहीं ले रही है। जिस कारण दैनिक रेलयात्रियों को कार्यालय व अपने प्रतिष्ठानों पर पहुंचने में देरी हो रही है। आए दिन लेटलतीफी के कारण यात्रियों की परेशानी कम नहीं हो रही है। मंगलवार को भी पद्मावत, मेमू, सत्याग्रह, इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur Khabarwala 24 News Hapur : ट्रेनों की बिगड़ी चाल सुधरने का नाम नहीं ले रही है। जिस कारण दैनिक रेलयात्रियों को कार्यालय व अपने प्रतिष्ठानों पर पहुंचने में देरी हो रही है। आए दिन लेटलतीफी के कारण यात्रियों की परेशानी कम नहीं हो रही है। मंगलवार को भी पद्मावत, मेमू, सत्याग्रह, इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें घंटों की देरी से पहुंची।
पिछले काफी दिनों से ट्रेनों के संचालन का शेड्यूल गड़बड़ा गया है। कभी मौसम की मार तो कभी रेलवे लाइन पर चल रहे मरम्मत कार्य के चलते ट्रेनों की बिगड़ी चाल यात्रियों को घंटों तक इंतजार कराती है। ऐसे में आए दिन दैनिक रेलयात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। समस्या के समाधान के लिए दैनिक यात्रियों सप्तक्रांति, सुहेलदेव एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों की भी मांग उठा चुके हैं।
मंगलवार को प्रतापगढ़ से पुरानी दिल्ली जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस तीन घंटे, बरेली से चलकर नई दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटे, रक्सौल से चलकर आनंद विहार जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस एक घंटे, मुरादाबाद से चलकर गाजियाबाद को जाने वाली मेमू एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची।
इसके अलावा मेरठ खुर्जा पैसेंजर डेढ़ घंटे, आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस, आला हजरत एक्सप्रेस आधा घंटे, डिबरूगढ़ से लालगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से पहुंची।
स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह का कहना है कि ट्रेनों का संचालन सुधारने के लिए जगह जगह रेलवे लाइनों पर मरम्मत कार्य चल रहा है, जिस कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं।

Hapur ट्रेनों की नहीं सुधर रही चाल, दैनिक यात्री परेशान Hapur ट्रेनों की नहीं सुधर रही चाल, दैनिक यात्री परेशान Hapur ट्रेनों की नहीं सुधर रही चाल, दैनिक यात्री परेशान Hapur ट्रेनों की नहीं सुधर रही चाल, दैनिक यात्री परेशान Hapur ट्रेनों की नहीं सुधर रही चाल, दैनिक यात्री परेशान Hapur ट्रेनों की नहीं सुधर रही चाल, दैनिक यात्री परेशान Hapur ट्रेनों की नहीं सुधर रही चाल, दैनिक यात्री परेशान Hapur ट्रेनों की नहीं सुधर रही चाल, दैनिक यात्री परेशान

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News