Noida आम्रपाली ड्रीम वैली हादसे का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी

Khabarwala 24 News Noida : आम्रपाली ड्रीम वैली हादसे में नोएडा पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बुलंदशहर निवासी राहुल के रूप में हुई है। इससे पहले पुलिस ने देवेंद्र सिंह और लवजीत कुमार को गिरफ्तार किया था। बताया गया कि जांच में पता चला है कि लिफ्ट में […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Noida : आम्रपाली ड्रीम वैली हादसे में नोएडा पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बुलंदशहर निवासी राहुल के रूप में हुई है। इससे पहले पुलिस ने देवेंद्र सिंह और लवजीत कुमार को गिरफ्तार किया था। बताया गया कि जांच में पता चला है कि लिफ्ट में काफी समय से दिक्कतें थी। उसके बावजूद भी इन लोगों ने लिफ्ट की मरम्मत नहीं करवाई और आठ मजदूरों की मृत्यु हो गई। लिफ्ट हादसे में अभी सात आरोपी फरार है, जिनकी तलाश में पुलिस की छापामार कार्रवाई लगातार जारी है।

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि आम्रपाली ड्रीम वैली निर्माणधीन सोसाइटी में शुक्रवार की सुबह यह हादसा हुआ था। पैसेंजर लिफ्ट में सवार होकर 9 लोग 14 वीं मंजिल से नीचे आ रहे थे। आठवीं मंजिल पर अचानक लिफ्ट टूट गई और नीचे जाकर गिरी। इस घटना में लिफ्ट में सवार 4 मजदूरों की मौत मौके पर हो गई। बाकी 5 मजदूरों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसमें से 4 मजूदरों की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना में अभी तक कुल 8 मजदूरों की मौत हुई है और एक मजदूर की हालत नाजुक है।

मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

आपको बता दें कि इस घटना में मरने वाले मजदूरों के परिजनों को 25-25 लाख रुपए का मुआवजा मिलेगा। इसकी घोषणा उत्तर प्रदेश सरकार ने की है। इनमें से 20-20 लाख रुपए एनबीसीसी देगी और 5-5 लाख रुपए उत्तर प्रदेश सरकार देगी।

Noida आम्रपाली ड्रीम वैली हादसे का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी Noida आम्रपाली ड्रीम वैली हादसे का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी Noida आम्रपाली ड्रीम वैली हादसे का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी Noida आम्रपाली ड्रीम वैली हादसे का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी Noida आम्रपाली ड्रीम वैली हादसे का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी Noida आम्रपाली ड्रीम वैली हादसे का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी Noida आम्रपाली ड्रीम वैली हादसे का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी Noida आम्रपाली ड्रीम वैली हादसे का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News