Hapur राष्ट्रीय चेतन चौहान अवार्ड 2023 से सम्मानित हुए मनप्रीत खेरा

Hapur kharwala24 News Hapur:कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया नई दिल्ली में विश्व विख्यात पूर्व भारतीय क्रिकेटर/पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चेतन चौहान की स्मृति व राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में राष्ट्रीय चेतन चौहान अवार्ड 2023 स्पोर्ट्स प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान में एवं चेतन चौहान फ़ाउंडेशन के सहयोग से सम्मान समारोह हुआ। जिसकी थीम वर्किंग […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur kharwala24 News Hapur:कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया नई दिल्ली में विश्व विख्यात पूर्व भारतीय क्रिकेटर/पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चेतन चौहान की स्मृति व राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में राष्ट्रीय चेतन चौहान अवार्ड 2023 स्पोर्ट्स प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान में एवं चेतन चौहान फ़ाउंडेशन के सहयोग से सम्मान समारोह हुआ।

जिसकी थीम वर्किंग फॉर द प्रमोशन ऑफ स्पोर्ट्स यूथ एंड एजुकेशन इन इंडिया, भारत के खेल के अनदेखी नायकों को पहचानने के लिए समर्पित। जिसमें देश भर के अनेक प्रदेशों से खिलाड़ियों, शारीरिक शिक्षकों, कोच, विद्यालय, स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट आदि को राष्ट्रीय चेतन चौहान अवार्ड से सम्मानित किया गया। जो लोग खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं उनको चयनित कर मेल द्वारा इस संदेश भेजे गए। देश भर से सैकड़ों नॉमिनेशन ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त हुए। जिसमे बेसिक शिक्षा विभाग हापुड़ के जिला व्यायाम शिक्षक मनप्रीत ख़ैरा को भी सम्मानित किया गया।

मनप्रीत खैरा ने बताया की स्पोर्ट्स प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन ऑफ़ इंडिया के कार्यालय से एक मेल द्वारा पता चला कि हमारा चयन राष्ट्रीय चेतन चौहान अवार्ड 2023 के लिए हुआ है। उन्होंने कार्यक्रम के मुख्य आयोजक एवं स्पोर्ट्स प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन ऑफ़ इंडिया के संस्थापक पूर्व खिलाड़ी नमन भारद्वाज का धन्यवाद किया।

यह रहे मौजूद

कार्यक्रम में दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण जेटली, भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा, पूर्व राज्यमंत्री एवं अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी डॉ० अमिता सिंह, स्व० चेतन चौहान की पत्नी पूर्व विधायक संगीता चौहान, पुत्र विनायक चौहान, भाजपा नेता सुनील भराला ने खिलाड़ियों, कोच व शारीरिक शिक्षकों को सम्मानित किया।

Hapur राष्ट्रीय चेतन चौहान अवार्ड 2023 से सम्मानित हुए मनप्रीत खेरा Hapur राष्ट्रीय चेतन चौहान अवार्ड 2023 से सम्मानित हुए मनप्रीत खेरा

Add1
Add1

Hapur राष्ट्रीय चेतन चौहान अवार्ड 2023 से सम्मानित हुए मनप्रीत खेरा Hapur राष्ट्रीय चेतन चौहान अवार्ड 2023 से सम्मानित हुए मनप्रीत खेरा Hapur राष्ट्रीय चेतन चौहान अवार्ड 2023 से सम्मानित हुए मनप्रीत खेरा Hapur राष्ट्रीय चेतन चौहान अवार्ड 2023 से सम्मानित हुए मनप्रीत खेरा

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News