Weather Report: यूपी दिल्ली में बारिश का अनुमान, हिमाचल में अभी नहीं मिलेगी राहत, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

Weather Report Khabarwala 24 News New Delhi: हिमाचल प्रदेश में अभी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद कम है। वहीं दिल्ली एनसीआर में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो उत्तर पूर्वी भारत के राज्यों में 21 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है। भारत के बाकी राज्यों में […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Weather Report Khabarwala 24 News New Delhi: हिमाचल प्रदेश में अभी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद कम है। वहीं दिल्ली एनसीआर में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो उत्तर पूर्वी भारत के राज्यों में 21 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है। भारत के बाकी राज्यों में हल्की बारिश की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी।हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है। भारी बारिश और लैंडस्लाइड के चलते इस राज्य में कई लोगों की जान जा चुकी है।

मौसम विभाग के अनुसार की मानें तो आज 18 अगस्त को ओडिशा, झारखंड और बिहार के सुदूर इलाकों में भारी बारिश देखने को मिलेंगी। इसके अलावा, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हिस्सों में भी बारिश देखी जा सकती है।

क्या रहेगा नई दिल्ली में मौसम का हाल

नई दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। हालांकि गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। नई दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार और रविवार को भी नई दिल्ली में बूंदाबांदी देखने को मिलेगी।

क्या रहेगा उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। लखनऊ में आज गरज के साथ बारिश हो सकती है। गाजियाबाद की बात की जाए तो यहां न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा। गाजियाबाद में आज गरज के साथ एक या दो बार बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

अन्य राज्यों में क्या रहेगा मौसम का हाल

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। इसी के साथ, पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर पूर्व भारत और गुजरात, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, जम्मू-कश्मीर, आंतरिक कर्नाटक में एक या दो स्थानों और आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

Weather report: यूपी दिल्ली में बारिश का अनुमान, हिमाचल में अभी नहीं मिलेगी राहत, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: यूपी दिल्ली में बारिश का अनुमान, हिमाचल में अभी नहीं मिलेगी राहत, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

Add1
Add1

Weather report: यूपी दिल्ली में बारिश का अनुमान, हिमाचल में अभी नहीं मिलेगी राहत, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: यूपी दिल्ली में बारिश का अनुमान, हिमाचल में अभी नहीं मिलेगी राहत, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: यूपी दिल्ली में बारिश का अनुमान, हिमाचल में अभी नहीं मिलेगी राहत, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: यूपी दिल्ली में बारिश का अनुमान, हिमाचल में अभी नहीं मिलेगी राहत, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News