Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र से एक मारपीट का मामला सामने आया है। स्वर्ग आश्रम रोड स्थित चौराखी मंदिर के श्मशान घाट पर अपनी दिवंगत मां की याद में गए एक युवक के साथ तीन अज्ञात कार सवार दबंगों ने जमकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मां की याद में गया था युवक, अज्ञात दबंगों ने किया हमला (Hapur News)
जानकारी के अनुसार, हापुड़ के पटेल नगर निवासी अमित पुत्र राजकुमार 26 अगस्त की रात स्वर्ग आश्रम रोड स्थित चौराखी मंदिर श्मशान घाट के पास टहलने और अपनी मां की याद में गया हुआ था। पीड़ित के अनुसार, उसी समय वहां एक कार आकर रुकी जिसमें तीन अज्ञात व्यक्ति सवार थे। कार से उतरते ही आरोपियों ने अकारण अमित के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
जब अमित ने गाली-गलौज का विरोध किया, तो दबंगों ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ जमकर मारपीट की। हमलावरों ने युवक को इतनी बेरहमी से पीटा कि वह लहूलुहान होकर मौके पर ही बेहोश हो गया।
स्थानीय लोगों ने बचाई जान(Hapur News)
घटना के वक्त आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पीड़ित की जान बचाई और हमलावरों को खदेड़ा। होश में आने के बाद पीड़ित ने हापुड़ देहात थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती बताई और आरोपियों के खिलाफ लिखित तहरीर दी।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस (Hapur News)
मामले की जानकारी देते हुए हापुड़ देहात थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि पीड़ित अमित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि कार और आरोपियों की पहचान की जा सके। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।










