Aaj ka Rashifal सिंह, वृषभ और कुंभ राशि के जीवन में रहेगा सुखद माहौल, जानें राशिफल

Khabarwala 24 News New Delhi: Aaj ka Rashifal आज शनिवार को कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। यानी पूर्णिमा के बाद घटते चंद्रमा का यह पहला चरण है। चंद्रमा आज कुंभ राशि में ही रहते हुए पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं, जो देर रात करीब सवा तीन बजे (30 अगस्त) तक रहेगा, इसके […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Aaj ka Rashifal आज शनिवार को कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। यानी पूर्णिमा के बाद घटते चंद्रमा का यह पहला चरण है। चंद्रमा आज कुंभ राशि में ही रहते हुए पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं, जो देर रात करीब सवा तीन बजे (30 अगस्त) तक रहेगा, इसके बाद उत्तराभाद्रपद नक्षत्र शुरू होगा। आज शनिदेव का दिन होने पर शनि उलटी चाल में चल रहे हैं, जिससे अनुशासन, धैर्य और पुराने कामों की समीक्षा का माहौल बनेगा। लंबित पड़े कामों और पुरानी चीजों को समेटने पर ध्यान देना बेहतर रहेगा। तो चलिए जानते हैं आज मेष से मीन तक हर राशि का हाल।

मेष राशिफल: सामाजिक दायरे का होगा विस्तार (Aaj ka Rashifal)

आज सामाजिक मेलजोल और नेटवर्किंग के मामले में दिन अच्छा रहेगा। किसी पुराने दोस्त, सहयोगी या परिचित से फिर से संपर्क हो सकता है, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित हो सकता है। लोगों के सामने खुद को और अपने विचारों को पेश करने का मन में जोश रहेगा। बातचीत में भी पहले से ज्यादा स्पष्टता महसूस होगी। हालांकि, भाई-बहन या करीबी लोगों से बातचीत में आज तीखापन आ सकता है। नई शुरुआत के बजाय पुराने कामों को समेटने और अनुशासन बढ़ाने पर ध्यान देना बेहतर रहेगा। प्रेम-प्रसंग में आज खुशी मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी, कोई हल्की-फुल्की शारीरिक गतिविधि आज शुरू करना अच्छा रहेगा। शाम के समय परिवार के साथ बिताया गया वक्त मन को हल्का महसूस कराएगा, इसलिए दिन के अंत में थोड़ी फुर्सत जरूर निकालिए।

शुभ रंग: फिरोजी । शुभ अंक: 11 उपाय: आज जरूरतमंदों को काला वस्त्र दान करें।

वृषभ राशिफल: करियर में व्यावहारिक प्रगति की तरफ बढ़ेंगे (Aaj ka Rashifal)

आज कामकाज के मोर्चे पर व्यावहारिक प्रगति जारी रहेगी। लंबे समय से चला आ रहा कोई मामला अब सुलझने की दिशा में बढ़ेगा। आज अनुशासन और दीर्घकालिक योजना की समीक्षा के लिए अच्छा दिन है। पेंडिंग चल रहे कामों को व्यवस्थित करना बेहतर रहेगा। पैसों के मामले में सामान्य रूप से आपके काम बनते रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में आज बहुत अड़ियल बनने की जरूरत नहीं है। थोड़ी नरमी से आप चीजों को संभाल सकते हैं। भाई-बहन से आज सुलझी हुई बातचीत होगी। सेहत के लिहाज से आज ऊर्जा ठीक रहेगी, कामकाज में ध्यान लगा रहेगा। शाम के वक्त घर में माहौल सुखद बना रहने से मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ रंग: क्रीम। शुभ अंक: 6 उपाय: आज गाय को गुड़ खिलाएं।

मिथुन राशिफल: अचानक मिल सकता है भाग्य का साथ (Aaj ka Rashifal)

आज चंद्रदेव के कुंभ राशि में राहुदेव के साथ होने पर अचानक भाग्य का साथ मिल सकता है। अचानक किसी स्थान पर धूमने का प्लान बन सकता है। संभव है कि आज पर पानी के किसी स्रोत के पास कुछ समय बिता सकते हैं। स्वभाव में आज भी तीव्रता महसूस हो सकती है। गुस्सा जल्दी आ सकता है। बातचीत में आज पहले से ज्यादा स्पष्टता महसूस होगी। अनुशासन बढ़ाने पर ध्यान दीजिए। किसी नए काम की शुरुआत के लिए दिन उतना अनुकूल नहीं है। प्रेम-प्रसंग में आज मन में सकारात्मकता और भरोसा बना रहेगा। हल्की मानसिक थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आज आराम को प्राथमिकता दीजिए। घर में आप सुकून महसूस करेंगे। कामकाज में सामान्य सावधानी के साथ आगे बढ़ें। शाम को अकेले में कुछ देर बैठकर मन की उलझनों को सुलझाना आज खासा फायदेमंद रहेगा। धैर्य से काम लीजिए।

शुभ रंग: हरा । शुभ अंक: 5 उपाय: आज विद्यार्थियों को कॉपी-किताब दान करें।

कर्क राशिफल: खूबसूरत जगहों पर समय बिताने का मिलेगा मौक (Aaj ka Rashifal)

आज भी आपके भीतर एक अलग तरह की गहराई महसूस होगी। किसी रहस्य या शोध जैसे विषय में मन ज्यादा लगेगा। किसी मनभावन जगह पर आपको जाने का मौका मिलेगा। आपको किसी व्यक्ति से ईष्या महसूस हो सकती है या आपके सोशल नेटवर्क का कोई व्यक्ति आपसे जलेगा। हालांकि, गुरु की कृपा से व्यक्तित्व में गहन ज्ञान और शुभता रहेगी। पैसों के मामले में आज आत्मविश्वास रहेगा। शनिवार होने से आज अनुशासन और पुरानी योजनाओं की समीक्षा के लिए अच्छा दिन है। रिश्तों में आज गहराई और निजता की चाह बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज कुछ यादगार पल बिताइए। धार्मिक कामों और आत्म-चिंतन के लिए आज अच्छा दिन है, इसका फायदा उठाइए। सेहत को लेकर ऊर्जा अच्छी रहेगी। सेहत के लिए आज संतुलित आहार और आराम दोनों पर ध्यान दीजिए।

शुभ रंग: पीला । शुभ अंक: 3 उपाय: आज विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

सिंह राशिफल: नेतृत्व की आपकी क्षमता लोगों को करेगी प्रभावित (Aaj ka Rashifal)

आज बातचीत और संचार में पहले के मुकाबले थोड़ी स्पष्टता बढ़ने से राहत महसूस होगी। आपके व्यक्तित्व में आत्मविश्वास दिखेगा। नेतृत्व की आपकी क्षमता लोगों और अधिकारियों को प्रभावित करेगी। जीवनसाथी या करीबी रिश्तों से जुड़े मामलों में आज समझ और ऊर्जा बनी रहेगी। आज नई शुरुआत न करें। इसकी जगह पुराने कामों को समेटने की कोशिश करें और अनुशासन बढ़ाने पर ध्यान दीजिए। अकेले में कुछ वक्त बिताने से मन को गहराई मिलेगी, आत्म-चिंतन के लिहाज से आज का दिन फायदेमंद रहेगा। पैसों के मामले में स्थिति शुभ बनी रहेगी। शारीरिक ऊर्जा आज अच्छी रहेगी, दिनचर्या में कोई अनुशासित बदलाव लाना अच्छा रहेगा। दोस्तों का साथ मिल सकता है। सोशल नेटवर्क में आपकी प्रतिष्ठा की चर्चा हो सकती है।

शुभ रंग: सुनहरा । शुभ अंक: 1 उपाय: आज सूर्य को जल अर्पित करें।

कन्या राशिफल: आज अपनी फिटनेस पर ध्यान दें (Aaj ka Rashifal)

आज दिनचर्या और सेहत को व्यवस्थित करने के लिए खासतौर पर अच्छा दिन है, कोई नई फिटनेस या स्वास्थ्य से जुड़ी आदत भी शुरू की जा सकती है। अपनी क्षमताओं पर संदेह न करें और पूरी लगन के साथ काम करें। भीतरी सोच में आज गहराई रहेगी, अकेले में समय बिताने से मन को राहत मिलेगी। आज बड़े फैसले सोच-समझकर ही लीजिए, नई शुरुआत के लिए दिन उतना अनुकूल नहीं है। पैसों के मामले में सामान्य स्थिति रहेगी। सेहत के मामले में आज ऊर्जा अच्छी रहेगी, कोई हल्की शारीरिक गतिविधि आज शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। दोस्तों से आज शुभ सहयोग मिलेगा, इसका असर समय के साथ धीरे-धीरे दिखने लगेगा। करियर में आज प्रगति धीमी लेकिन स्थिर रहेगी, इसे सहजता से लीजिए।शुभ रंग: आसमानी ।

शुभ अंक: 6 उपाय: आज गाय को हरा चारा खिलाएं।

तुला राशिफल: निजी मामलों में धैर्य के साथ बढ़ें आगे (Aaj ka Rashifal)

आज सामाजिक दायरे और आमदनी से जुड़े मामलों में आज आत्मविश्वास बना रहेगा। निजी और अकेले वक्त में आज मन में संदेह महसूस हो सकता है, लिहाजा धैर्य के साथ आगे बढ़ें। रचनात्मक कामों में मन लगेगा। साझेदारी में कोई नया विचार भी सामने आ सकता है। अनुशासन बढ़ाने पर ध्यान दीजिए। पैसों के मामले में सामान्य सावधानी रखें। निजी पलों में आज गहराई महसूस होगी। सेहत के मामले में आज दिन अच्छा रहेगा, दिन का उपयोग किसी पुराने काम को पूरा करने में कीजिए। सामाजिक कार्यों में आप आगे बढ़कर हिस्सा लेंगे। लोग आपकी उपस्थिति में सुखद अनुभूति करेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी । शुभ अंक: 5 उपाय: आज लक्ष्मी जी की आरती करें।

वृश्चिक राशिफल: आर्थिक मामले में बनी रहेगी स्थिरता (Aaj ka Rashifal)

आज पारिवारिक मामलों में शांति और सामंजस्य महसूस होगा। घर के माहौल से मन को राहत मिलेगी। करियर के मोर्चे पर आत्मविश्वास बना रहेगा। मन के भीतर आज एक गहरी ऊर्जा महसूस होगी। शनिवार होने से आज पुराने कामों की समीक्षा और अनुशासन बढ़ाने पर ध्यान दीजिए, नई शुरुआत के लिए दिन उतना अनुकूल नहीं है। प्रेम-प्रसंग में भावनाएं गहरी रहेंगी, लेकिन आवेग में कोई फैसला मत लीजिए। पैसों के मामले में लंबी अवधि के लिए स्थिरता के संकेत जारी हैं। सेहत को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी, परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। भाई-बहन का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। परिश्रम करने पर भाग्य का साथ मिल सकता है।

शुभ रंग: मैरून । शुभ अंक: 4 उपाय: आज हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशिफल: आपकी बातचीत से लोगों को मिलेगा भरोसा (Aaj ka Rashifal)

आज बातचीत और संवाद के मामले में मन में स्पष्टता और आत्मविश्वास बना रहेगा। आपकी बातों से लोगों को भरोसा मिलेगा। आपकी राय किसी व्यक्ति का काम बना सकती है। लंबे समय से किए जा रहे किसी गुप्त प्रयास के सफल होने की संभावना है। पढ़ाई-लिखाई के काम में आज भी शुभता और गहराई महसूस होगी। धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। इससे भीतर से राहत और संतुष्टि मिलेगी। जीवनसाथी या साझेदारी से जुड़े मामलों में आज धैर्य रखिए। अटके हुए पैसे आज बातचीत करके आप वापस पा सकते हैं। भाई-बहन के साथ आज बातचीत सुखद रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी, जल्दबाजी से बचिए। कोई अनुशासित दिनचर्या अपनाना अच्छा रहेगा। करियर के मोर्चे पर आज आप थोड़ा रिलैक्स महसूस करेंगे। कोई शुभ समाचार आपको आनंदित कर सकता है।

शुभ रंग: क्रीम । शुभ अंक: 7 उपाय: आज केले के पेड़ की पूजा करें।

मकर राशिफल: प्रेम जीवन में वाणी में मधुरता रखें (Aaj ka Rashifal)

आज वित्तीय मामलों में सोच व्यावहारिक बनी रहेगी। आय और बचत पर ध्यान देने का यह अच्छा समय है। शनिदेव की ऊर्जा उलटी चाल की वजह से आज आपकी वाणी और संचार से जुड़े मामलों पर असर पड़ेगा। दस्तावेज या ऑफिशियल कम्युनिकेशन से जुड़ा कोई पुराना विषय आज दोबारा सामने आ सकता है। प्रेम जीवन में वाणी की मधुरता बनाए रखें। कोई भी बड़ी नई शुरुआत आज करने से बचिए। पुराने कामों को व्यवस्थित करने पर ध्यान दीजिए। गहरी आंतरिक शक्ति आज का फायदा आत्म-चिंतन करने में उठाइए। सेहत को लेकर ऊर्जा सामान्य रहेगी, लेकिन चोट लगने का भय है। लिहाजा, सुरक्षित रहकर काम करें। जीवनसाथी या किसी करीबी के साथ आज बातचीत सुखद रहेगी और रिश्ता मजबूत होगा। परिवार के साथ आज कुछ वक्त बिताने से मन को सुकून मिलेगा।

शुभ रंग: नीला । शुभ अंक: 8 उपाय: आज शनि देव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

कुंभ राशिफल: व्यक्तित्व में जारी है ऊर्जा, पैसों की गंभीर समीक्षा जरूरी

आज आपके व्यक्तित्व में बनी रहेगी सक्रियता। भावनात्मक रूप से आप खुद को एक्सप्रेस करने के मामले में भी सक्रिय रहेंगे। इनका फायदा अपने लिए इस्तेमाल कीजिए। रिश्तों में आज मधुरता बनी रहेगी। आप अपने सगे-संबंधियों के काम में हाथ बंटा सकते हैं। शनिदेव की उलटी चाल में आपके धन-भाव पर असर डाल रही है, इसलिए पैसों के मामले में आज गंभीर समीक्षा जरूरी है। कोई नया बड़ा खर्च आज टाल दीजिए। करियर में साझेदारी को लेकर सामान्य सावधानी बरतें। प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामलों में आपकी भावनाएं ही आपको आगे लेकर जाएंगी, इसका आनंद लीजिए। सेहत आज ठीक रहेगी, फिर भी अनुशासन बनाए रखना जरूरी है। बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। खुद के लिए भी थोड़ा वक्त निकालना मत भूलिए। करियर में आज नए विचारों को लेकर उत्साह बना रहेगा, इसे आगे बढ़ाइए।

शुभ रंग: फिरोजी । शुभ अंक: 2 उपाय: आज पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

मीन राशिफल: नींद और आराम का खास ध्यान रखें

आज रचनात्मक कामों में आपकी विशेष रुचि रहेगी। काम को नए और रोचक तरीके से पेश करने के लिए आज का दिन खासा शुभ रहने वाला है। निजी भावनाओं को खुद पर हावी न होने दें। आत्म-चिंतन में आज गहराई महसूस होगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक बातचीत और करीबी लोगों के साथ अर्थपूर्ण चर्चा करने के लिए आज अच्छा समय है। शनिदेव की ऊर्जा उलटी चाल में आपके व्यक्तित्व पर असर डाल रही है, इसलिए यह दिन खासतौर पर आत्म-अनुशासन और दीर्घकालिक आत्म-मूल्यांकन का है। कोई बड़ी नई शुरुआत आज करने से बचिए। दिनचर्या से जुड़े कामों में आत्मविश्वास रहेगा। आज राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर किसी खेल या हल्की शारीरिक गतिविधि से जुड़ सकते हैं। पैसों के मामले में कुल मिलाकर स्थिति शुभ बनी हुई है। नींद और आराम का आज खास ध्यान रखिए। विदेश से जुड़ा कोई काम या पढ़ाई का मामला आगे बढ़ सकता है।

शुभ रंग: सफेद । शुभ अंक: 10 उपाय: आज ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Khabarwala 24 News इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News