Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News थाना हापुड़ देहात की साइबर सेल टीम ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले में तत्परता दिखाते हुए पीड़ित नागरिक को शत-प्रतिशत रकम वापस दिलाई है। गूगल-पे के माध्यम से हुई साइबर ठगी के शिकार पीड़ित आक्रोश तेवतिया पुत्र हुकुम सिंह तेवतिया, निवासी नवदुर्गा कॉलोनी (थाना हापुड़ देहात, जनपद हापुड़) के पूरे 33,500/- रुपये नकद (शत-प्रतिशत) साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्रवाई कर वापस कराए गए।
पीड़ित ने की हापुड़ पुलिस की सराहना (Hapur News)
गूगल-पे के जरिए धोखाधड़ी होने के बाद पीड़ित ने साइबर सेल से मदद की गुहार लगाई थी। थाना हापुड़ देहात की साइबर टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल तकनीकी व कानूनी कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप ठगी की गई पूरी नकद राशि रिकवर कर ली गई। अपनी पूरी डूबी हुई धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित आक्रोश तेवतिया द्वारा हापुड़ पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
साइबर सुरक्षा के लिए पुलिस की महत्वपूर्ण सलाह (Hapur News)
इस सफलता के साथ ही हापुड़ पुलिस ने आम जनता को साइबर अपराधों और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से बचने के लिए जागरूक रहने की सलाह दी है:
- तत्काल शिकायत: बैंक खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में बिना देरी किए तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
- गोपनीयता बनाए रखें: किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपने बैंक खाता संख्या, ओटीपी (OTP), पिन (PIN) और सीवीवी (CVV) नंबर की जानकारी कभी भी साझा न करें।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।










