Hapur News बारावफात पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने जारी किए कड़े निर्देश, ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News आगामी बारावफात पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने रेंज के सभी पुलिस अधिकारियों को व्यापक व कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि एक ही स्थान या समय पर कार्यक्रमों के आयोजन […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News आगामी बारावफात पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने रेंज के सभी पुलिस अधिकारियों को व्यापक व कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि एक ही स्थान या समय पर कार्यक्रमों के आयोजन की संभावना को देखते हुए आयोजकों से वार्ता कर समय-सीमा निर्धारित की जाए और सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।

विवादित स्थलों का निस्तारण और नई परंपरा पर पूर्ण प्रतिबंध (Hapur News)

डीआईजी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि विगत वर्षों या इस वर्ष अब तक जिन-जिन स्थानों पर किसी प्रकार का विवाद सामने आया है, वहां पुलिस एवं राजस्व विभाग के राजपत्रित अधिकारी मौके पर जाकर स्थिति की जानकारी लें और संवेदनशीलता दूर कर विवाद को सुलझाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक थाने पर उपलब्ध ‘त्यौहार रजिस्टर’ तथा ‘रजिस्टर नंबर 8’ का गहराई से अध्ययन कर लिया जाए। किसी भी स्थिति में किसी नई परंपरा की अनुमति कदापि न दी जाए। असामाजिक व साम्प्रदायिक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध आवश्यकतानुसार कड़ी निरोधात्मक कार्रवाई की जाए।

रास्तों का भौतिक सत्यापन और छतों से हटवाई जाएंगी संदिग्ध वस्तुएं (Hapur News)

कानून व्यवस्था के दृष्टिगत मजलिस स्थलों, जुलूस मार्गों और सभी संवेदनशील क्षेत्रों का भौतिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। जुलूस की ऊंचाई को ध्यान में रखते हुए रास्ते में आने वाले तारों और अन्य बाधाओं का पहले से आकलन कर लिया जाए। भ्रमण के दौरान यह विशेष रूप से देखा जाए कि जुलूस के रास्तों या मकानों की छतों पर ईंट, पत्थर, खाली बोतलें जैसी वस्तुएं न हों, जिनसे किसी को हानि पहुंचाई जा सकती हो। ऐसी सभी वस्तुओं को तुरंत हटवाया जाए। इसके साथ ही चौकी स्तर पर पीस कमेटी की बैठकें कर आकस्मिक स्थितियों से निपटने के लिए स्थानीय कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

ड्रोन निगरानी, सुरक्षा किट और अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही (Hapur News)

डीआईजी ने निर्देश दिए कि किसी भी गैर-परंपरागत कार्य को रोकने के लिए थाना प्रभारी व चौकी इंचार्ज की जवाबदेही तय की जाए। थानाध्यक्षों व क्षेत्राधिकारियों को छोटी से छोटी घटना को भी गंभीरता से लेने के स्पष्ट आदेश दिए गए हैं। पुलिस बल की क्लस्टर व्यवस्था कर फोर्स को हेलमेट व बॉडी प्रोटेक्टर से लैस रखा जाएगा। भीड़-भाड़ वाले स्थानों की सीसीटीवी कैमरों से कवरेज की जाएगी और मिश्रित व संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी।

आतिशबाजी पर सतर्कता और सोशल मीडिया सेल अलर्ट (Hapur News)

बारावफात पर आतिशबाजी से आगजनी व जनहानि की संभावना के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सोशल मीडिया और अन्य संचार माध्यमों पर कड़ी नजर रखी जाएगी ताकि अफवाहों या आपत्तिजनक पोस्ट का तत्काल प्रभावी खंडन व वैधानिक कार्रवाई की जा सके। इसके लिए सोशल मीडिया सेल को समुचित ब्रीफिंग दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत जनपद में 3 जुलूस और 2 मजलिसों का आयोजन प्रस्तावित है, जिसके लिए 2 हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए हैं।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News