Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जनपद हापुड़ में गोवंशों में फैलने वाली गंभीर बीमारी ‘लंपी स्किन डिजीज’ (LSD) की रोकथाम हेतु समाजसेवी आशुतोष गोयल (निवासी मोहल्ला श्रीनगर, हापुड़) ने एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने पशुपालन विभाग हापुड़ के पशु चिकित्सालयों के लिए ₹90 हजार मूल्य की लंपी रोग की जीवनरक्षक दवाओं की किट उपलब्ध कराई हैं। उनके इस उत्कृष्ट एवं सामाजिक कार्य के लिए जिलाधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित प्रशस्ति-पत्र देकर मुख्य विकास अधिकारी (CDO) सुश्री श्रुति शर्मा ने उन्हें सम्मानित किया।
12 किट तैयार कर पशु चिकित्सा अधिकारियों को बांटी गईं (Hapur News)
प्राप्त दवाओं की कुल 12 विशेष किट तैयार की गईं, जिन्हें मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा द्वारा संबंधित उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों व पशु चिकित्साधिकारियों को प्रदान किया गया। इस दौरान सीडीओ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि लंपी बीमारी की रोकथाम और इलाज में कोई ढिलाई न बरती जाए। बीमार गोवंशों का तत्काल उपचार किया जाए ताकि वे जल्द स्वस्थ हो सकें और संक्रमण को अन्य स्वस्थ गोवंशों में फैलने से रोका जा सके।

वैक्सीनेशन और कंटेनमेंट प्रोटोकॉल पूरा करने के निर्देश (Hapur News)
इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (CVO) डॉ. ओ.पी. मिश्रा ने सभी पशु चिकित्साधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए एल.एस.डी. नियंत्रण के लिए विशेष कंटेनमेंट एवं वैक्सीनेशन प्रोटोकॉल का पालन करते हुए त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सदर) डॉ. ओमवीर सिंह ने इस विशेष सहयोग के लिए समाजसेवी आशुतोष गोयल का धन्यवाद व्यक्त किया।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।










