Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जनपद में कानून-व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी ने रविवार को कई थाना प्रभारियों और निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें इधर से उधर किया है। अचानक हुई इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में दिनभर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
इन थाना प्रभारियों का हुआ तबादला (Hapur News)
एसपी कार्यालय द्वारा जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार, पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार को पिलखुवा से स्थानांतरित कर थाना हाफिजपुर का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं, एसपी के पीआरओ निरीक्षक मनोज कुमार को पिलखुवा कोतवाली की कमान सौंपी गई है।
इसके अलावा, हाफिजपुर के प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी को सिंभावली थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। सिंभावली थाना प्रभारी सुरेश कुमार को तबादला कर कपूरपुर थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
कपूरपुर प्रभारी स्थानांतरण पर भेजे गए पुलिस लाइन (Hapur News)
इस फेरबदल के तहत कपूरपुर थाना प्रभारी रघुराज सिंह का स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत पुलिस लाइन में तबादला कर दिया गया है।
एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि यह फेरबदल जिले में अपराध नियंत्रण, आम जनता की सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से किया गया है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।










