Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News आगामी कांवड़ मेले के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बिजली विभाग द्वारा मेंटेनेंस कार्य कराया जाएगा। इस कारण 26 जुलाई 2026 को सुबह 06:30 बजे से 09:30 बजे तक क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इन क्षेत्रों की बिजली रहेगी बंद (Hapur News)
बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत 33 केवी टाउन हॉल लाइन के मार्ग में आने वाले वृक्षों की टहनियों की कटाई-छंटाई और लाइन के रखरखाव का कार्य प्रस्तावित है। सुरक्षा कारणों से इस मेंटेनेंस के दौरान 33/11 केवी टाउन हॉल उपकेन्द्र तथा 33/11 केवी प्रीतविहार उपकेन्द्र से चलने वाले 11 केवी दिल्ली रोड और औद्योगिक पोषकों (फीडरों) से जुड़े क्षेत्रों में बिजली बंद रखी जाएगी।
उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील (Hapur News)
विद्युत वितरण उपखंड-प्रथम के उपखंड अधिकारी ने बताया कि यदि प्रस्तावित कार्य में कोई बदलाव या समय से पहले कार्य पूरा होता है, तो आपूर्ति नियमानुसार सुचारू कर दी जाएगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है ताकि कांवड़ पर्व से पूर्व रखरखाव का कार्य समय पर पूरा किया जा सके। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे सुबह के समय आवश्यक पानी और अन्य कार्य पहले से निपटा लें, जिससे किसी भी असुविधा से बचा जा सके।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


