Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हाफिजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चितौली रोड पर स्थित उबारपुर के जंगल में सोमवार को मिले अज्ञात युवती के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतका की पहचान बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भदस्याना निवासी शिवानी के रूप में हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है।
बैंक जाने के लिए घर से निकली थी (Hapur News)
परिजनों के अनुसार, शिवानी सोमवार सुबह अपने घर से बैंक जाने की बात कहकर निकली थी। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी, तो परिवार वाले उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच पुलिस के जरिए उन्हें शव मिलने की सूचना मिली। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर मृतका की पहचान शिवानी के रूप में की।
सिर पर चोट के निशान, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत (Hapur News)
सोमवार को उबारपुर के जंगल में ग्रामीणों ने एक युवती का शव पड़ा देखा था, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अरविंद चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना स्थल के निरीक्षण के दौरान मृतका के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए, जिससे साफ है कि उसकी हत्या की गई है। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया था।
जल्द होगा हत्याकांड का खुलासा: पुलिस (Hapur News)
थाना प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया कि शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने प्रेम प्रसंग सहित कई अन्य बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश तेज कर दी है। पुलिस का दावा है कि सर्विलांस और अन्य साक्ष्यों की मदद से जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


