Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हापुड़ पुलिस ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल की। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने पुलिस कार्यालय प्रांगण में अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

अधिक से अधिक करें पौधारोपण (Hapur News)
एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने पौधे रोपते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवसीय कार्यक्रम नहीं बल्कि निरंतर प्रक्रिया है। उन्होंने आम जनमानस से अपील की कि वे अधिक से अधिक पौधारोपण करें और प्रकृति के संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वच्छ और हराभरा पर्यावरण ही स्वस्थ भविष्य की गारंटी है।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस कर्मियों को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और अपने आस-पास हरियाली बढ़ाने का निर्देश दिया।

बाबूगढ़ थाने में भी किया पौधारोपण (Hapur News)
बाबूगढ़ थाना सहित जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारियों और पुलिस कर्मियों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। विभिन्न थानों में पौधे लगाकर पुलिस कर्मियों ने पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।
पर्यावरण जागरूकता फैलाने का माध्यम बना (Hapur News)
यह कार्यक्रम पूरे जनपद में पर्यावरण जागरूकता फैलाने का माध्यम बना। पुलिस विभाग द्वारा की गई यह पहल स्थानीय नागरिकों के बीच काफी सराहनीय रही। लोगों ने कहा कि यदि प्रशासन और पुलिस विभाग इस तरह के अभियानों को आगे बढ़ाते रहेंगे तो हापुड़ को हराभरा बनाने में निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने सभी से अपील की कि हर व्यक्ति एक-एक पौधा लगाकर और उसे संरक्षित रखकर प्रधानमंत्री के हरित भारत अभियान में योगदान दे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


