Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने राजकीय पशु चिकित्सालय के प्रांगण में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक पहल की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर उन्होंने अपनी मां के नाम पर एक पौधा रोपित किया।
पर्यावरण की रक्षा के बिना विकास की कल्पना भी अधूरी (Hapur News)
इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महासचिव अवनीश त्यागी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक का दायित्व है। उन्होंने प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति से अपील की कि वे पौधारोपण करें, लगाए गए पौधों का पोषण करें और उन्हें संरक्षित रखें। त्यागी ने जोर देकर कहा कि पर्यावरण की रक्षा के बिना विकास की कल्पना भी अधूरी है। छोटे-छोटे प्रयासों से हम मिलकर एक स्वच्छ, हराभरा और स्वस्थ प्रदेश का निर्माण कर सकते हैं।
मातृशक्ति के प्रति सम्मान (Hapur News)
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण संबंधी विभिन्न अभियानों का जिक्र करते हुए कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसी पहल न सिर्फ पर्यावरण बचाने में मदद करती है बल्कि मातृशक्ति के प्रति सम्मान भी दर्शाती है।
यह रहे मौजूद (Hapur News)
कार्यक्रम में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. मिश्रा ने पर्यावरण संरक्षण में पशु चिकित्सालय परिसर को हरित बनाने के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. ओमवीर सिंह (पूर्व पशु चिकित्सा अधिकारी), डॉ. के.के. त्यागी, एडवोकेट गजेंद्र त्यागी, प्रदीप त्यागी, मयंक त्यागी, राहुल शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


