Hapur News पेटीएम ठीक करने के बहाने होटल संचालक से 59,999 रुपये की ठगी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज होगा मुकदमा

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News डिजिटल भुगतान ऐप पेटीएम की तकनीकी समस्या ठीक करने का बहाना बनाकर एक फर्जी कर्मचारी ने हापुड़ के होटल संचालक अमित शर्मा से 59,999 रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की पुलिस में शिकायत पर कार्रवाई न होने के बाद कोर्ट ने हापुड़ देहात पुलिस को मुकदमा दर्ज कर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News डिजिटल भुगतान ऐप पेटीएम की तकनीकी समस्या ठीक करने का बहाना बनाकर एक फर्जी कर्मचारी ने हापुड़ के होटल संचालक अमित शर्मा से 59,999 रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की पुलिस में शिकायत पर कार्रवाई न होने के बाद कोर्ट ने हापुड़ देहात पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच करने का आदेश दे दिया है।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला धनश्यामपुरा निवासी अमित शर्मा गढ़ रोड स्थित पक्का बाग के पास होटल चलाते हैं। होटल में ग्राहकों की सुविधा के लिए उन्होंने पेटीएम से डिजिटल पेमेंट की व्यवस्था की हुई थी। कुछ समय पहले उनके पेटीएम खाते में तकनीकी खराबी आ गई। अमित शर्मा ने पेटीएम के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई।

खाते से निकाली धनराशि (Hapur News)

20 फरवरी 2026 की शाम एक अज्ञात व्यक्ति होटल पहुंचा और खुद को पेटीएम कंपनी का कर्मचारी बताया। उसने तकनीकी समस्या ठीक करने का भरोसा दिया और अमित शर्मा का मोबाइल फोन अपने हाथ में ले लिया। आरोपी ने मोबाइल का दुरुपयोग करते हुए दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए 50,000 रुपये और 9,999.64 रुपये निकाल लिए। कुल 59,999 रुपये की राशि पीड़ित के खाते से चली गई।

ठगी की जानकारी हो सकी (Hapur News)

ठग ने बाद में कुछ और समस्या बताकर दोबारा आने का आश्वासन दिया और फरार हो गया। अगले दिन जब अमित शर्मा बैंक गए तो उन्हें इस घोटाले का पता चला। उन्होंने तुरंत बैंक को सूचित किया और हापुड़ देहात पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। लेकिन पुलिस ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया।

कोर्ट का सख्त रुख (Hapur News)

जब पुलिस से कोई राहत नहीं मिली तो अमित शर्मा ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। उनके वकील अंकित अग्रवाल ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ब्रह्मपाल सिंह के समक्ष प्रार्थना पत्र दाखिल किया। सुनवाई के बाद मजिस्ट्रेट ने थाना हापुड़ देहात पुलिस को सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच करने के आदेश दिए हैं।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News