Hapur News महंगाई के विरोध में बैल बुग्गी लेकर सपाईयों ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई नोकझोंक

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पेपर लीक आदि मुद्दों को लेकर जिला कार्यालय से लेकर कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। जुलूस में बैल बुग्गियों पर कार्यकर्ता सवार थे। कोतवाली के पास पुलिस ने सपाईयों के जुलूस को रोक दिया। इसको लेकर पुलिस और सपाईयों में […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पेपर लीक आदि मुद्दों को लेकर जिला कार्यालय से लेकर कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। जुलूस में बैल बुग्गियों पर कार्यकर्ता सवार थे। कोतवाली के पास पुलिस ने सपाईयों के जुलूस को रोक दिया। इसको लेकर पुलिस और सपाईयों में जमकर नोकझोक हो गई।

कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस कोतवाली गई जबकि अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मेरठ तिराहा पर पहुंच गए। जहां पुलिस ने उन्हें फिर से रोक लिया। पुलिस का कहना था कि बिना अनुमति के जुलूस निकाला जा रहा है, धारा 144 लागू है। सपाईयों का कहना था कि उन्हें अपनी बात रखने का पूरा हक है और वह जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपेंगे। काफी देर बाद सपाई अपने अपने वाहनों से जिला मुख्यालय पर पहुंचे और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। वहीं कोतवाली ले गए कार्यकर्ताओं को भी छोड़ दिया गया।

Hapur news-
Hapur news-

सपाईयों ने जिला कार्यालय से शुरू किया जुलूस (Hapur News)

सोमवार की सुबह को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर, गढ़मुक्तेश्वर से सपा प्रत्याशी सुधीर जैन, संजय यादव, श्यामसुंदर भुर्जी, पीयूष मंडोडिया, रविंद्र यादव, संजय गहलौत, सीमा तेनजा, पुरुषोत्तम वर्मा, कुंवरपाल यादव, ललित सिंह एडवोकेट, पदम सिंह जाटव आदि कार्यकर्ता बैल बुग्गी और पैदल मार्च करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुए। कोतवाली के बाहर पुलिस ने सपाईयों को रोका। इसको लेकर तेजपाल प्रखुख, पीयूष मंडोडिया, संजय गहलौत कोतवाली गेट पर बैठ गए। पुलिस ने काफी मशक्कत कर उन्हें कोतवाली ले गए। अन्य कार्यकर्ता मेरठ तिराहा की ओर रवाना हो गए।

Hapur news-----
Hapur news—–

मेरठ तिराहा पर की जोरदार नारेबाजी (Hapur News)

मेरठ तिराहा पर पुलिस ने सपाईयों को रोक लिया। बैल बुग्गी को वापस भेज दिया। इसको लेकर सपाईयों और पुलिस में नोकझोक भी हो गई। सपाईयों का कहना था कि वह हर हाल में अपनी बात रखने डीएम कार्यालय जाएंगे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे। सपा जिलाध्यक्ष अानंद गुर्जर और सुधीर चौहान ने कहा कि विपक्ष में उन्हें अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। इसी बीच सीओ सिटी वरुण मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि धारा 144 लगी है और उन्होंने जुलूस के लिए कोई अनुमति नहीं ली है। इसलिए ज्ञापन उन्हें सौप दिया जाए। लेकिन सपाई नहीं माने और वहीं धरने पर बैठकर जोरदार नारेबारी की गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabarwala24 (@khabarwala24)

ज्ञापन में यह की मांग (Hapur News)

कुछ देर बाद सपाईयों को उनके वाहनों से जिला मुख्यालय भेज दिया गया। जिला मुख्यालय पर सपाईयों ने जोरदार नारेबाजी की। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी सौंपा। जिसमें नीट सहित सभी प्रतियोगाी परीक्षाओं में हुए पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कराई जाए और शिक्षा मंत्री नैतिकता के आधार पर अपने पद से त्याग पत्र दें। रिक्त सरकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाए। पेट्रोल, डीजल, गैस एवं आवश्यक वस्तुओं के दाम में हुई बेतहाशा वृद्धि को कम कराया जाए। उत्तर प्रदेश में बिजली दर वृद्धि एवं जीएसटी बढ़ोतरी को वापस लिया जाए। शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में प्रभावी एवं जनहितकारी नीतियां लागू की जाए। निजीकरण की नीतियों पर रोक लगाकर सरकारी संस्थानों को मजबूत किया जाएं । लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करते हुए जनता एवं विपक्ष की आवाज को दबाने की प्रवृत्ति समाप्त की जाए।

Hapur news--
Hapur news–

सुरक्षा के रहे कड़े प्रबंध (Hapur News)

सपा के प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हुए थे। जिला मुख्यालय पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान, थाना हापुड़ देहात प्रभारी नीरज कुमार भारी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News