Hapur News पुलिया निर्माण के गड्ढे में गिरा बाइक सवार, मौत, परिजन में मचा कोहराम

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ जिले के पिलखुवा-फगौता मार्ग पर पीडब्ल्यूडी के पुलिया निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार की घोर लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली। मंगलवार देर शाम सिद्धिविनायक अस्पताल के निकट बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के खोदे गए गहरे गड्ढे में बाइक सवार 42 वर्षीय विजय कुमार गिर गए। […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ जिले के पिलखुवा-फगौता मार्ग पर पीडब्ल्यूडी के पुलिया निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार की घोर लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली। मंगलवार देर शाम सिद्धिविनायक अस्पताल के निकट बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के खोदे गए गहरे गड्ढे में बाइक सवार 42 वर्षीय विजय कुमार गिर गए। गंभीर रूप से घायल युवक को रामा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन में कोहराम मच गया।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

मृतक विजय कुमार अचपल गढ़ी गांव के निवासी थे। वे एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। सुबह ड्यूटी पर जाते समय सड़क सामान्य थी, लेकिन दिन में पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार ने पुलिया निर्माण के लिए गहरा गड्ढा खुदवा दिया। शाम को जब विजय उसी मार्ग से घर लौट रहे थे तो अंधेरे में गड्ढे की भनक तक नहीं लगी और बाइक समेत उसमें गिर गए।आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें निकाला और सिद्धिविनायक अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें रामा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक विजय कुमार अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं।

लोगों में रोष (Hapur News)

परिजनों और स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि यह कोई सामान्य दुर्घटना नहीं, बल्कि ठेकेदार और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की लापरवाही का नतीजा है। निर्माण स्थल पर न बैरिकेडिंग लगाई गई, न ही कोई चेतावनी बोर्ड या रिफ्लेक्टर लगाया गया। रात के समय लाइट की भी कोई व्यवस्था नहीं थी।स्थानीय लोगों ने बताया कि पिलखुवा-फगौता मार्ग पर सड़क व पुलिया का निर्माण कार्य पिछले सात महीनों से बेहद धीमी गति से चल रहा है। राहगीरों को रोजाना जान का खतरा उठाना पड़ रहा है।

पुलिस ने जांच की शुरू (Hapur News)

पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है, जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News