Khabarwala 24 News Ghaziabad: Ghaziabad News ईद-उल-अजहा (बकरीद) के दिन थाना खोड़ा क्षेत्र के नवनीत विहार में 17 वर्षीय 11वीं कक्षा के छात्र सूर्या चौहान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इस मामले का मुख्य आरोपी असद रविवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। घटना ने पूरे इलाके में सांप्रदायिक तनाव पैदा कर दिया और परिवार तथा स्थानीय हिंदू संगठनों ने आरोपियों के एनकाउंटर व उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर करीब 10 घंटे तक अंतिम संस्कार रोके रखा।
क्या है पूरा मामला (Ghaziabad News)
28 मई को बकरीद के मौके पर सूर्या चौहान को उसके नाबालिग दोस्त ने कुर्बानी दिखाने के बहाने बुलाया था। पुलिस जांच के अनुसार, पहले सूर्या ने जाने से मना किया, लेकिन बाद में ईद की पार्टी और मुबारकबाद देने के लिए वह आरोपी की बुलाई जगह पर पहुंच गया। वहां पहले से मौजूद समुदाय विशेष के कुछ युवकों ने उस पर हमला बोल दिया। चाकू सूर्या के शरीर में करीब चार इंच तक घुस गया था। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
50 हजार का इनाम किया था घोषित (Ghaziabad News)
पुलिस के अनुसार, सूर्या और मुख्य आरोपी असद पहले से परिचित थे। दोनों अक्सर मिलते-जुलते थे। विवाद की जड़ बाइक चलाने को लेकर बताया जा रहा है। शुरुआती जांच में सामने आया कि दोनों के बीच बकरीद की सुबह इसी बात पर झगड़ा हुआ, जो बाद में हिंसक रूप ले गया।

परिजनों की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि मुख्य आरोपी असद फरार था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
पुलिस मुठभेड़ और असद की मौत (Ghaziabad News)
रविवार सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि असद अपने साथियों से मिलने खोड़ा क्षेत्र आ रहा है और पैसे लेकर भागने की तैयारी में था। पुलिस की टीम पूरे इलाके में कॉम्बिंग और बैरियर चेकिंग कर रही थी।

वसुंधरा क्षेत्र में असद एक साथी के साथ बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो असद ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से असद घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मुठभेड़ में थाना खोड़ा में तैनात एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हुआ है। असद का साथी मौके से भाग निकलने में सफल रहा। पुलिस ने असद से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि पुलिस ने मामले को हत्या की धारा में तरमीम कर लिया है। मुख्य आरोपी के पिता नबाव, आतिफ और फरहान को गिरफ्तार किया जा चुका है। दो अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है।
View this post on Instagram
परिवार और हिंदू संगठनों का आक्रोश (Ghaziabad News)
सूर्या की हत्या की खबर फैलते ही नवनीत विहार और खोड़ा क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा तो माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया। सूर्या की मां सरोज ठाकुर बेटे के हत्यारों के एनकाउंटर की मांग करते हुए बेसुध हो गईं।
परिवार, स्थानीय लोग, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, राष्ट्रीय हनुमान दल और हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता मौके पर जुट गए। सभी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, उनके घरों पर बुलडोजर और परिवार को सुरक्षा व आर्थिक मदद की मांग की। अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया गया।
परिजन को दी सांत्वना (Ghaziabad News)
भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा सुबह से ही परिवार के साथ सड़क पर डटे रहे। उन्होंने न्याय मिलने तक हर कदम पर साथ देने का आश्वासन दिया। शाम होते-होते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपाध्यक्ष संतोष सिंह और मुख्यमंत्री के ओएसडी ने भी परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी।
10 घंटे का हंगामा (Ghaziabad News)
शव के घर पहुंचने के बाद से करीब 10 घंटे तक तनाव बना रहा। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। परिवार और संगठनों के आंदोलन के चलते अंतिम संस्कार में देरी हुई। चार घंटे की लगातार बातचीत के बाद प्रशासन ने परिवार को सुरक्षा, शस्त्र लाइसेंस और आर्थिक सहायता देने का लिखित आश्वासन दिया, तब जाकर सहमति बनी।
शाम करीब 4:12 बजे शव को एंबुलेंस में रखकर गाजीपुर श्मशान घाट ले जाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया गया।
उक्त सम्बन्ध मे श्री धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिंडन/मुख्यालय की बाइट@Uppolice https://t.co/ButUaTBLpj pic.twitter.com/boQ7U57zRH
— POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD (@ghaziabadpolice) May 31, 2026
पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई (Ghaziabad News)
पुलिस ने पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। डीसीपी ने आश्वासन दिया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


