Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में कोतवाली पुलिस क्षेत्र के एक मोहल्ले की युवती के साथ बेहद शर्मनाक साइबर अपराध को अंजाम दिया गया है। अज्ञात आरोपी ने युवती के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर उसकी निजी तस्वीरों को अश्लील रूप में एडिट कर वायरल कर दिया। इस घटना से युवती और उसके पूरे परिवार का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
पीड़ित युवती के भाई ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी बहन के नाम पर कई फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई हैं। इन फर्जी खातों के जरिए न सिर्फ बहन की निजी फोटोज को अश्लील अंदाज में अपलोड किया गया, बल्कि पोर्नोग्राफिक वीडियो भी वायरल किए जा रहे हैं। आरोपी ने टेलीग्राम पर भी मोबाइल नंबर के माध्यम से युवती से अश्लील चैटिंग की और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।
मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ गया (Hapur News)
सबसे खतरनाक यह कि आरोपी ने युवती के नाम से अश्लील कमेंट्स, फोटो और वीडियो उसके पड़ोसियों, रिश्तेदारों और परिचितों को भेजना शुरू कर दिया है। जिससे युवती की सामाजिक प्रतिष्ठा को गंभीर ठेस पहुंची है। लगातार हो रही इस साइबर उत्पीड़न से युवती का मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ गया है और वह भय तथा अवसाद की स्थिति में पहुंच गई है।
पुलिस जांच में जुटी (Hapur News)
परिवार ने पुलिस को अश्लील सामग्री के स्क्रीनशॉट, चैट रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य सौंपे हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस की टीम अब साइबर सेल की मदद से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट्स और टेलीग्राम नंबर की ट्रेसिंग कर रही है। आईपी एड्रेस, डिवाइस आईडी और अन्य डिजिटल फुटप्रिंट के आधार पर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


