Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News स्वाधीनता संग्राम शहीद स्मारक समिति द्वारा स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में आयोजित शहीद मेले के पंडाल में एक यादगार सांस्कृतिक संध्याय का आयोजन किया गया। शहीदों की याद में आयोजित इस भव्य नृत्य कला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति की जय-जयकार गूंज उठी।
शहीदों की कुर्बानियों को याद किया (Hapur News)
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीओ सिटी वरुण मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने समिति के प्रयासों की सराहना की और शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को देशभक्ति का संदेश देते हैं।सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समिति को बधाई दी और भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों के लिए प्रशासन का पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

प्रस्तुतियों ने माहौल को जोश से भर दिया (Hapur News)
रोहित निखिल एण्ड पार्टी ने कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुतियां दीं। टीम ने पहले गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसके बाद देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों की श्रृंखला शुरू हुई। बॉर्डर 2, ऑपरेशन सिन्दूर, अघोरी बाबा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सफाई अभियान और भारत माता वंदन जैसी प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को जोश से भर दिया। नृत्य, गायन और भावपूर्ण अभिनय के अनोखे मिश्रण ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।प्रस्तुतियां मात्र मनोरंजन तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि सामाजिक संदेश भी देती रहीं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और सफाई अभियान जैसे गीतों के माध्यम से समाज सुधार का संदेश मजबूती से दिया गया। रोहित निखिल एण्ड पार्टी की हर प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों से मंच गूंजा दिया।

शहीदों के प्रति नई पीढ़ी को प्रेरित करने का प्रयास (Hapur News)
भारी संख्या में उपस्थित जनसमूह, समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कलाकारों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। लोगों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम शहीदों की याद को जीवंत रखते हैं साथ ही युवाओं में देशप्रेम और सामाजिक जागरूकता बढ़ाते हैं।समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर शहीद मेला का आयोजन विशेष रूप से किया जा रहा है। इस दौरान सांस्कृतिक, सामाजिक और देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों की श्रृंखला चल रही है। शहीदों के प्रति सम्मान और नई पीढ़ी को प्रेरित करने का यह प्रयास सराहनीय है।
अतिथियों को किया सम्मानित (Hapur News)
समिति के अध्यक्ष ललित छावनी वाले और महामंत्री मुकुल त्यागी एडवोकेट ने अतिथियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए समिति के सदस्यों में उत्साह का माहौल है। यह आयोजन न केवल शहीदों को श्रद्धांजलि था, बल्कि सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखने और सामाजिक जागरूकता फैलाने का भी एक बेहतरीन माध्यम साबित हुआ।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


