Khabarwala 24 News Hapur: Hapur CBSE Class 12th Result सीबीएसई की इंटरमीडिएट की परीक्षा में बुलंदशहर रोड हापुड़ के मोहल्ला राजीव विहार निवासी समृद्धि गर्ग ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
सीए करना चाहती है समृद्धि गर्ग (Hapur CBSE Class 12th Result )
नगर के बुलंदशहर रोड स्थित राजीव विहार निवासी समृद्धि गर्ग ब्रहमा देवी बालिका विद्यालय की इंटरमीडिएट की छात्रा हैं। सीबीएसई की इंटरमीडिएट की परीक्षा में समृद्धि गर्ग ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार और स्कूल का नाम रोशन किया है। समृद्धि गर्ग ने अपनी इस सफलता का श्रेय शिक्षकों और परिजनों को दिया है। समृद्धि गर्ग का कहना है कि वह सीए करना चाहती है। समृद्धि गर्ग के पिता रवि गर्ग और माता अंजली गर्ग ने उसकी इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



