Hapur News प्रेमिका को वश में करने के लिए चिता से चुराई खोपड़ी, तांत्रिक समेत 3 गिरफ्तार

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News प्रेमिका और उसके परिवार को वशीकरण के जरिए काबू में करने की जिद ने एक युवक को अपराध की दुनिया में धकेल दिया। यूपी के हापुड़ जिले में हुई इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। प्रेमिका को पूरी तरह नियंत्रित करने के लिए युवक तांत्रिक […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News प्रेमिका और उसके परिवार को वशीकरण के जरिए काबू में करने की जिद ने एक युवक को अपराध की दुनिया में धकेल दिया। यूपी के हापुड़ जिले में हुई इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। प्रेमिका को पूरी तरह नियंत्रित करने के लिए युवक तांत्रिक के चक्कर में फंस गया और उसके कहने पर उसने जलती चिता से मानव खोपड़ी व हड्डियां चुरा लीं।मामला कोतवाली देहात क्षेत्र का है। पुलिस ने मंगलवार सुबह तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में एक बाल अपचारी भी हैं। आरोपी अमान, उसके दोस्त और तांत्रिक अवधेश शर्मा पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

शनिवार को मोहल्ला सोटावाली निवासी 16 वर्षीय शुभांशु (इंटर छात्र) की पेट की गंभीर बीमारी के कारण मेरठ के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिवार ने उसी दिन गांव के श्मशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। जैसे ही परिजन घाट से लौटे और जगह सुनसान हुई, तीन युवक बाइक पर वहां पहुंचे।

हड्डियां उठाते लोगों ने देखा (Hapur News)

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों ने शुभांशु की चिता से खोपड़ी और हड्डियां निकाल लीं। जब वे बाइक पर भाग रहे थे, तभी स्थानीय लोगों ने उन्हें देख लिया। लोगों ने शोर मचाया और रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी भाग निकले। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में तीनों युवकों की बाइक साफ दिखाई दी, जिसके आधार पर उनकी पहचान कर ली गई। पुलिस की टीम ने दबिश देकर मंगलवार सुबह अमान, उसके साथी और तांत्रिक अवधेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में हुआ खुलासा (Hapur News)

पुलिस पूछताछ में अमान ने बताया कि वह अपनी प्रेमिका और उसके माता-पिता को पूरी तरह नियंत्रण में करना चाहता था। इसी उद्देश्य से उसकी मुलाकात तांत्रिक अवधेश शर्मा से हुई। तांत्रिक ने उसे श्मशान घाट से जलती चिता की खोपड़ी लाने को कहा और वादा किया कि वह ऐसा अचूक वशीकरण मंत्र करेगा कि प्रेमिका उसके इशारे पर चलने लगेगी।

तांत्रिक के घर से मिली तंत्र मंत्र की सामग्री (Hapur News)

तांत्रिक के घर से पुलिस को भारी मात्रा में तंत्र-मंत्र की सामग्री, मंत्रों की पोटलियां और संदिग्ध वस्तुएं बरामद हुई हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि तांत्रिक के पास 50 अलग-अलग पुरुषों और महिलाओं की तस्वीरें मिली हैं। पुलिस इन सभी लोगों की पहचान करने और यह जानने में जुटी है कि इन तस्वीरों का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जा रहा था।

पुलिस जांच में जुटी (Hapur News)

थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच चल रही है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। यह देखा जा रहा है कि ऐसी घटनाएं पहले भी हुईं या नहीं। पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है और तांत्रिक के नेटवर्क को खंगालने की कोशिश कर रही है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news प्रेमिका को वश में करने के लिए चिता से चुराई खोपड़ी, तांत्रिक समेत 3 गिरफ्तार Hapur news प्रेमिका को वश में करने के लिए चिता से चुराई खोपड़ी, तांत्रिक समेत 3 गिरफ्तार Hapur news प्रेमिका को वश में करने के लिए चिता से चुराई खोपड़ी, तांत्रिक समेत 3 गिरफ्तार Hapur news प्रेमिका को वश में करने के लिए चिता से चुराई खोपड़ी, तांत्रिक समेत 3 गिरफ्तार Hapur news प्रेमिका को वश में करने के लिए चिता से चुराई खोपड़ी, तांत्रिक समेत 3 गिरफ्तार

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News