Viral Video: मम्मी अगर कभी न लौटीं तो…मां के सवाल पर बच्चा फूट-फूटकर रोया, वीडियो वायरल

Viral Video: एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक छोटा बच्चा अपनी मां के एक काल्पनिक सवाल पर बहुत भावुक हो जाता है। मां ने बच्चे से पूछा कि अगर मैं कहीं चली गई और वापस नहीं आई तो तुम क्या करोगे?

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Viral Video: एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक छोटा बच्चा अपनी मां के एक काल्पनिक सवाल पर बहुत भावुक हो जाता है। मां ने बच्चे से पूछा कि अगर मैं कहीं चली गई और वापस नहीं आई तो तुम क्या करोगे? इस सवाल पर बच्चा पहले तो मासूम जवाब देता है लेकिन फिर रोने लगता है। वीडियो के इस हिस्से ने लोगों को रुला दिया है, जबकि कई यूजर्स ने इसे गलत पेरेंटिंग बताया है।

मां का सवाल और बच्चे की प्रतिक्रिया (Viral Video)

वीडियो में मां अपने छोटे बच्चे से पूछती हैं, “अगर मम्मी कहीं चली गई और वापस नहीं आई तो क्या करोगे?”

- Advertisement -

बच्चा पहले सहजता से कहता है, “मैं आपकी फोटो से प्यार करूंगा।” लेकिन कुछ पलों बाद उसका चेहरा बदल जाता है और वह रोने लगता है।

जब मां पूछती हैं कि क्यों रो रहे हो, तो बच्चा और ज्यादा भावुक होकर कहता है, “क्या आप मर जाओगी? मैं भगवान से प्रार्थना करूंगा कि मेरी मम्मी जल्दी वापस आ जाए।”

बच्चे की इस मासूम लेकिन दर्द भरी प्रतिक्रिया ने वीडियो को वायरल बना दिया।

आखिर में मां ने बच्चे को शांत किया (Viral Video)

बच्चे को रोता देख मां तुरंत समझाती हैं कि वह कहीं नहीं जा रही हैं और उसे छोड़कर कभी नहीं जाएंगी।

इसके बाद बच्चा जबरदस्ती मुस्कुराने की कोशिश करता है और हाथों से हार्ट का इशारा बनाता है। वीडियो का अंत थोड़ा सुकून भरा है, लेकिन उससे पहले वाला भावुक पल लोगों के मन को छू गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kiaansh 🐻 (@wiggle_bear_)

सोशल मीडिया पर यूजर्स की नाराजगी (Viral Video)

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने काफी प्रतिक्रियाएं दी हैं। कई लोगों ने कहा कि छोटे बच्चों के साथ ऐसे सवाल नहीं पूछने चाहिए। इस उम्र में बच्चे बहुत संवेदनशील होते हैं और ऐसे सवाल उनके मन में डर और असुरक्षा पैदा कर सकते हैं।

कुछ यूजर्स का मानना है कि सिर्फ कंटेंट बनाने के लिए बच्चों की भावनाओं के साथ इस तरह का एक्सपेरिमेंट उचित नहीं है। उन्होंने इसे पेरेंटिंग की सीमाओं पर सवाल उठाते हुए गलत बताया।

बच्चों के साथ कंटेंट बनाते समय सावधानी जरूरी (Viral Video)

यह वीडियो एक बार फिर इस मुद्दे को सामने लाया है कि सोशल मीडिया के समय में माता-पिता को बच्चों की भावनाओं का कितना ख्याल रखना चाहिए। बच्चे जल्दी प्रभावित होते हैं और उन्हें हर बात का पूरा मतलब नहीं समझ आता। इसलिए उनकी नाजुक भावनाओं को ध्यान में रखना माता-पिता की बड़ी जिम्मेदारी है।

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है। Khabarwala24 इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता।)

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News