Khabarwala 24 News Ghaziabad: Ghaziabad News गाजियाबाद। रिश्तों को शर्मसार करने वाली जघन्य घटना के बाद गाजियाबाद पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। टीला मोड़ थाना क्षेत्र में 11 अप्रैल को अपनी ही चार वर्षीय भांजी से दुष्कर्म करने के बाद गला घोंटकर हत्या करने वाले आरोपी मामा को रविवार रात पुलिस एनकाउंटर में मार गिराया गया। मुठभेड़ में दो कांस्टेबल भी गोली लगने से घायल हो गए, जबकि आरोपी के दो साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
पांच हजार रुपये का था इनाम (Ghaziabad News)
आरोपी की पहचान मुजफ्फरनगर के सिसौली निवासी मोहम्मद जसीम उर्फ छोटू के रूप में हुई है। उसके सिर पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था, जिसे हाल ही में 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार कर दिया गया था।
क्या है पूरा मामला (Ghaziabad News)
डीसीपी धवल जायसवाल के अनुसार, 11 अप्रैल को आरोपी अपनी चार वर्षीय भांजी को आइसक्रीम खिलाने के बहाने कमरे पर ले गया। वहां उसने बच्ची से दुष्कर्म किया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने शव को कंधे पर लादकर शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के 80 फुटा रोड पर खड़ी एक कार के नीचे फेंक दिया और फरार हो गया।
बच्ची के पिता ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या, POCSO एक्ट और साक्ष्य छुपाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई। पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू की और दिल्ली रेलवे स्टेशन का दो दिन पुराना सीसीटीवी फुटेज भी बरामद किया, जिसमें आरोपी घूमता दिखाई दे रहा था।
मुखबिर की सूचना पर मुठभेड़ (Ghaziabad News)
एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह के नेतृत्व में SWAT टीम और टीला मोड़ थाना पुलिस की टीम गठित की गई। रविवार शाम मुखबिर ने आरोपी के बंथला नहर क्षेत्र में होने की सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार राजपूत की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी।
आरोपी अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर चिरोड़ी की ओर जा रहा था। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी और उसके साथियों ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। गोलीबारी में आरोपी को गोली लगी। उसे घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बरामदगी और पुलिसकर्मी घायल (Ghaziabad News)
आरोपी के कब्जे से तीन तमंचे, छह जिंदा कारतूस, 10 खोखे और एक दिल्ली से चोरी की गई बाइक बरामद की गई। मुठभेड़ में कांस्टेबल अमित और इकबाल गोली लगने से घायल हो गए। एक अन्य कांस्टेबल मोहित शर्मा बाल-बाल बचे, क्योंकि गोली उनके बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी।पुलिस ने आरोपी का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। फरार दोनों साथियों की तलाश जारी है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


