Hapur News ब्रजनाथपुर में मातम, एक साथ उठीं तीन अर्थियां, मचा कोहराम

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र में एनएच-334 पर गुरुवार शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने गांव ब्रजनाथपुर को गहरे शोक में डुबो दिया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़ी महिलाओं और मासूम बच्चों को कुचल दिया, जिसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र में एनएच-334 पर गुरुवार शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने गांव ब्रजनाथपुर को गहरे शोक में डुबो दिया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़ी महिलाओं और मासूम बच्चों को कुचल दिया, जिसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

क्या था पूरा मामला (Hapur News)

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव ब्रजनाथपुर की निवासी सितारा और सरोज शर्मा गुलावठी बाजार जाने के लिए घर से निकली थीं। वहीं गांव की ही शारदा अपनी विवाहिता पुत्री रूबी और उसके दो बच्चों लविश और खुशी को उनकी ससुराल ग्राम नरैना छोड़ने आई थीं। सभी लोग झंडा मुर्शदपुर के पास एक ढाबे के समीप खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान हापुड़ की ओर से आई एक कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे इन पर चढ़ गई।

हादसे में हुई तीनों की मौत (Hapur News)

हादसे में सितारा और सरोज शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल शारदा को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। इस हादसे में रूबी और उसके दोनों बच्चे लविश और खुशी गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका उपचार जारी है।

गांव में छाया मातम (Hapur News)

घटना की सूचना मिलते ही गांव ब्रजनाथपुर में मातम छा गया। हर घर में शोक की लहर दौड़ गई और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। शुक्रवार सुबह जब तीनों मृतक महिलाओं के शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे, तो परिजनों के विलाप से माहौल बेहद गमगीन हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतकों के घरों के बाहर एकत्रित हो गए और शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाने का प्रयास करते रहे।

पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार (Hapur News)

पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। दो महिलाओं का हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया, जबकि तीसरी महिला के शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा रहा।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news ब्रजनाथपुर में मातम, एक साथ उठीं तीन अर्थियां, मचा कोहराम Hapur news ब्रजनाथपुर में मातम, एक साथ उठीं तीन अर्थियां, मचा कोहराम Hapur news ब्रजनाथपुर में मातम, एक साथ उठीं तीन अर्थियां, मचा कोहराम Hapur news ब्रजनाथपुर में मातम, एक साथ उठीं तीन अर्थियां, मचा कोहराम Hapur news ब्रजनाथपुर में मातम, एक साथ उठीं तीन अर्थियां, मचा कोहराम

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News