Hapur News स्टंट का वीडियो वायरल, ऑटो चालक ने कान पकड़कर माफी मांगी, 36 हजार का तीन डीजे का हुआ चालान

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर स्टंट करते हुए वीडियो बनाने वाले ऑटो चालक को कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लिया। चालक ने पुलिस के सामने कान पकड़कर माफी मांगी और वादा किया कि अब कभी भी स्टंट नहीं करेगा। पुलिस ने उसका चालान कर सख्त हिदायत […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर स्टंट करते हुए वीडियो बनाने वाले ऑटो चालक को कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लिया। चालक ने पुलिस के सामने कान पकड़कर माफी मांगी और वादा किया कि अब कभी भी स्टंट नहीं करेगा। पुलिस ने उसका चालान कर सख्त हिदायत दी। साथ ही तेज आवाज में डीजे बजाने पर तीन लोगों पर कुल 36 हजार रुपये का चालान किया गया है और एक बाइक व एक कार को सीज कर लिया गया है। पुलिस अब ट्रैक्टर पर स्टंट करने वाले युवकों की तलाश में जुटी हुई है।

वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लिया (Hapur News)

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि आंबेडकर जयंती के दिन सोशल मीडिया पर कई स्टंट वाले वीडियो वायरल हो रहे थे। गांव रघुनाथपुर निवासी मुनीष का ऑटो से स्टंट करते हुए वीडियो काफी वायरल हुआ। पुलिस ने वीडियो देखते ही ऑटो नंबर के आधार पर मुनीष को तुरंत हिरासत में ले लिया।

कान पकड़ कर मांगी माफी (Hapur News)

मुनीष ने पुलिस के सामने कान पकड़कर माफी मांगी और भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने का वादा किया। पुलिस ने उसके चालान के साथ सख्त हिदायत दी और बाद में छोड़ दिया। पुलिस ने तेज आवाज में डीजे बजाने की शिकायत पर तीन डीजे संचालकों पर 12-12 हजार रुपये यानी कुल 36 हजार रुपये का चालान किया है। स्टंट करने के आरोप में एक बाइक और एक कार को सीज कर लिया गया है।

Hapur news--
Hapur news–

ट्रैक्टर चालकों की तलाश में जुटी पुलिस (Hapur News)

सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कुछ युवक ट्रैक्टर पर चढ़कर स्टंट कर रहे थे। कोतवाली पुलिस ने इस वीडियो का भी संज्ञान लिया है और उन युवकों की पहचान कर जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News