Agra News हत्यारी मां ने डेढ़ साल की मासूम बेटी को दी खौफनाक मौत, यमुना किनारे पानी में डुबोया, गर्दन पर रखा पैर, फिर पत्थर से कुचला सिर

Khabarwala 24 News Agra: Agra News आगरा में एक दिल दहला देने वाला और बेहद क्रूर हत्याकांड सामने आया है। डेढ़ साल की नन्ही खुशी को उसकी अपनी मां ममता ने बेहद बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। पुलिस पूछताछ में जो खुलासा हुआ, वह सुनकर किसी का भी दिल सिहर उठेगा। क्या है […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Agra: Agra News आगरा में एक दिल दहला देने वाला और बेहद क्रूर हत्याकांड सामने आया है। डेढ़ साल की नन्ही खुशी को उसकी अपनी मां ममता ने बेहद बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। पुलिस पूछताछ में जो खुलासा हुआ, वह सुनकर किसी का भी दिल सिहर उठेगा।

क्या है पूरा मामला (Agra News)

बिहार निवासी ममता की आगरा के धाकरान इलाके में चांदी की चेन बनाने वाले रामू धाकड़ से शादी हुई थी। दोनों के घर में डेढ़ साल की प्यारी बेटी खुशी थी। लेकिन घरेलू कलह ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। रामू ने पुलिस को बताया कि ममता किसी और युवक से लगातार फोन पर बात करती थी। जब वह पूछता तो झगड़ा हो जाता। मामला इतना बढ़ गया कि दो बार परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग भी करानी पड़ी। समझौता होने के बाद भी झगड़े कम नहीं हुए।

बहाना बनार बच्ची को लेकर घर से निकली (Agra News)

मंगलवार को ममता ने बहाना बनाया कि बच्ची को दवा दिलानी है। वह खुशी को लेकर घर से निकल गई। यमुना किनारे मार्ग पर कम आवाजाही वाले समय में वह नाले के पास पहुंची। बताया गया कि पुलिस पूछताछ में पता चला कि वहां उसने अपनी नन्ही बेटी को नाले के पानी में डुबो दिया। मासूम बच्ची छटपटाने लगी और बाहर निकलने की कोशिश करने लगी। लेकिन ममता ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। उसने बेटी की गर्दन पर अपना पैर रख दिया और तब तक दबाए रखा जब तक बच्ची के हाथ-पैर हिलना पूरी तरह बंद नहीं हो गया।

क्रूर इरादा शांत नहीं हुआ (Agra News)

इसके बाद भी उसका क्रूर इरादा शांत नहीं हुआ। उसने पास पड़े पत्थर से बच्ची के सिर और चेहरे पर कई बार प्रहार किए ताकि शिनाख्त न हो सके। हत्या के बाद ममता नंगे पैर भाग गई। उसकी एक चप्पल कीचड़ में फंसकर घटनास्थल पर ही छूट गई, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया।

आरोपी मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार (Agra News)

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तलाशी के आधार पर ममता को टूंडला से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में ममता ने अपना जुर्म कबूल लिया। आगरा पुलिस के अनुसार आरोपी ने बेटी को इसलिए मारा क्योंकि वह दूसरी जिंदगी शुरू करना चाहती थी और बच्ची उसकी राह में बाधा बन रही थी।पुलिस ने घटनास्थल से चप्पल और हत्या में इस्तेमाल पत्थर भी बरामद किया। बृहस्पतिवार को ममता को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News