Hapur News टिंबर व्यापारी के यहां हुई चोरी का खुलासा, पड़ोसी युवती निकली मास्टरमाइंड

Khabarwala 24 News Hapur:Hapur News थाना हापुड़ देहात पुलिस ने इंद्रलोक कॉलोनी में टिंबर व्यापारी के घर हुई चोरी का सनसनीखेज खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस चोरी की वारदात को अंजाम देने में पड़ोस में रहने वाली एक युवती, उसकी सहेली और सहेली का भाई शामिल निकले। पुलिस ने […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur:Hapur News थाना हापुड़ देहात पुलिस ने इंद्रलोक कॉलोनी में टिंबर व्यापारी के घर हुई चोरी का सनसनीखेज खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस चोरी की वारदात को अंजाम देने में पड़ोस में रहने वाली एक युवती, उसकी सहेली और सहेली का भाई शामिल निकले। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के गहने, 11 हजार रुपये नकद, आधार कार्ड और बैंक पासबुक भी बरामद किए हैं।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए ईशा गुप्ता निवासी इंद्रलोक कॉलोनी, शालिनी उर्फ शालू और आकाश निवासी गंगापुरा (फ्रीगंज रोड) को दोयमी धनौरा बाइपास के पास से गिरफ्तार किया।

घर के बारे में थी जानकारी (Hapur News )

जांच में सामने आया कि ईशा और शालिनी आपस में घनिष्ठ मित्र हैं और शादियों में मेकअप व मेंहदी लगाने का काम करती हैं। ईशा का टिंबर व्यापारी कुलदीप गोयल के घर आना-जाना था, क्योंकि उसकी मां व्यापारी की पत्नी मोनिका गोयल के साथ मंदिर जाती थीं। इस दौरान ईशा को घर की गतिविधियों और चाबी रखने की जगह की पूरी जानकारी हो गई थी।

सहेली के साथ मिलकर रची साजिश (Hapur News)

इसी जानकारी का फायदा उठाते हुए ईशा ने अपनी सहेली शालिनी के साथ मिलकर चोरी की साजिश रची। शालिनी ने इस योजना में अपने भाइयों आकाश और मन्नू को भी शामिल कर लिया। 24 मार्च को चारों आरोपियों ने आपस में बातचीत कर पूरी योजना तैयार की और मौके की रेकी भी की।उसी दिन जब मोनिका गोयल चंडी मंदिर में पूजा के लिए घर से निकलीं, तो आरोपियों ने मौके का फायदा उठाया। ईशा द्वारा बताई गई जगह से चाबी लेकर मन्नू घर के अंदर दाखिल हुआ और वहां से करीब आठ लाख रुपये की नकदी, सोने-चांदी के गहने और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गया।

फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस (Hapur News)

घटना के बाद पीड़िता की तहरीर पर थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।सीओ ने बताया कि मामले में फरार आरोपी मन्नू की तलाश जारी है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि इस घटना का पूरी तरह खुलासा कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news टिंबर व्यापारी के यहां हुई चोरी का खुलासा, पड़ोसी युवती निकली मास्टरमाइंड Hapur news टिंबर व्यापारी के यहां हुई चोरी का खुलासा, पड़ोसी युवती निकली मास्टरमाइंड Hapur news टिंबर व्यापारी के यहां हुई चोरी का खुलासा, पड़ोसी युवती निकली मास्टरमाइंड Hapur news टिंबर व्यापारी के यहां हुई चोरी का खुलासा, पड़ोसी युवती निकली मास्टरमाइंड Hapur news टिंबर व्यापारी के यहां हुई चोरी का खुलासा, पड़ोसी युवती निकली मास्टरमाइंड

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News