Hapur News आईजीआरएस की शिकायतों का समय से करें निस्तारण, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Hapur News Khabarwala 24 News Hapur(कमल सैफी): जिलाधिकारी प्रेरणा सिंह ने कहा कि आईजीआरएस शिकायतों का गुण्रवक्ता के साथ समय से निस्तारण किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रकरणों का समय से निस्तारण न होने पर संबंधित विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी तय होगी। बैठक में […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala 24 News Hapur(कमल सैफी): जिलाधिकारी प्रेरणा सिंह ने कहा कि आईजीआरएस शिकायतों का गुण्रवक्ता के साथ समय से निस्तारण किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रकरणों का समय से निस्तारण न होने पर संबंधित विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी तय होगी। बैठक में जल निगम के अधिशासी अभियंता के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने कारण बताओं नोटिस जारी करने हेतु संबंधित को निर्देश दिए। सभी विभागीय अधिकारी सकारात्मक सोच व मनोयोग के साथ कार्य करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि आइजीआरएस पोर्टल में जिले की रैंक पहले से काफी हद तक ठीक हुई है आगे भी इसी कुशलता के साथ कार्य करते हुए जनपद को प्रथम स्थान पर लाने का प्रयास किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि आम जनमानस की शिकायतों का निस्तारण मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में है। इसलिए निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी स्वयं प्रकरणों को देखें व प्राथमिकता पर उसका निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रकरण डिफॉल्टर श्रेणी में न आए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रशासनिक सेवा जन सेवा है और आइजीआरएस पोर्टल आमजन की शिकायतों को जानने व उसके निस्तारण का एक अच्छा प्लेटफार्म है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रकरणों का समय से निस्तारण न होने पर संबंधित विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी तय होगी, इसलिए सभी अधिकारी प्रतिदिन आइजीआरएस पोर्टल पर प्रकरणों को देखें व उसका समय से निस्तारण कराना सुनिश्चित करें साथ ही आईजीआरएस से संबंधित नए शासनादेश का भली प्रकार अध्ययन भी करें। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस प्रकरणों की समीक्षा शासन स्तर से भी की जाती है और वहां से फीडबैक भी लिया जाता है।

यह रहे मौजूद

बैठक में अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ज्योत्सना बंधु ,उप जिलाधिकारी सदर सुनीता सिंह, उप जिलाधिकारी गढ़, अधिशासी अधिकारी गढ़मुक्तेश्वर, सभी खंड विकास अधिकारी, सहायक श्रम आयुक्त सहित जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Hapur news आईजीआरएस की शिकायतों का समय से करें निस्तारण, लापरवाही पर होगी कार्रवाई Hapur news आईजीआरएस की शिकायतों का समय से करें निस्तारण, लापरवाही पर होगी कार्रवाई Hapur news आईजीआरएस की शिकायतों का समय से करें निस्तारण, लापरवाही पर होगी कार्रवाई Hapur news आईजीआरएस की शिकायतों का समय से करें निस्तारण, लापरवाही पर होगी कार्रवाई Hapur news आईजीआरएस की शिकायतों का समय से करें निस्तारण, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News