Hapur News दर्दनाक हादसा: करंट लगने से महिला की मौत, बचाने गई बेटी झुलसी

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जनपद के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव जखेड़ा रहमतपुर में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के बाहर कपड़े सुखाते समय महिला बिजली के करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मां को बचाने दौड़ी बेटी भी करंट की […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जनपद के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव जखेड़ा रहमतपुर में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के बाहर कपड़े सुखाते समय महिला बिजली के करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मां को बचाने दौड़ी बेटी भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और शोक का माहौल है।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी बबिता पत्नी देवेंद्र घर के बाहर रस्सी पर कपड़े टांग रही थीं। इसी दौरान पास से गुजर रही विद्युत लाइन की चपेट में आने से उन्हें तेज करंट लग गया। करंट लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ीं और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

बेटी भी करंट की चपेट में आई (Hapur News)

मां को करंट लगते देख उनकी करीब 18 वर्षीय बेटी पिंकी उन्हें बचाने के लिए दौड़ी। लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गई। घटना को देखकर मौके पर मौजूद परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।ग्रामीणों ने तुरंत बिजली की सप्लाई बंद कराई और घायल युवती को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने जांच की शुरू (Hapur News)

घटना की सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज मलिक ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच की जा रही है।इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और ग्रामीण परिवार को सांत्वना देने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news दर्दनाक हादसा: करंट लगने से महिला की मौत, बचाने गई बेटी झुलसी Hapur news दर्दनाक हादसा: करंट लगने से महिला की मौत, बचाने गई बेटी झुलसी Hapur news दर्दनाक हादसा: करंट लगने से महिला की मौत, बचाने गई बेटी झुलसी Hapur news दर्दनाक हादसा: करंट लगने से महिला की मौत, बचाने गई बेटी झुलसी

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News