Kuldeep Yadav की शादी आज, मसूरी में लगेगा स्टार क्रिकेटरों का मेला

मसूरी, 14 मार्च (khabarwala24)। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर Kuldeep Yadav कुलदीप यादव शनिवार की शाम शादी के बंधन में बंध जाएंगे। कुलदीप अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। शादी मसूरी में होगी। कुलदीप और वंशिका के परिवार विवाह स्थल पर पहुंच चुके हैं। प्री वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

मसूरी, 14 मार्च (khabarwala24)। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर Kuldeep Yadav कुलदीप यादव शनिवार की शाम शादी के बंधन में बंध जाएंगे। कुलदीप अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। शादी मसूरी में होगी। कुलदीप और वंशिका के परिवार विवाह स्थल पर पहुंच चुके हैं। प्री वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो चुके हैं।

कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) की शादी की रस्‍में मसूरी के सेवाय होटल में शाम छह बजे से शुरू होंगी। शादी समारोह के लिए होटल को फूलों, रोशनी और पारंपरिक सजावट से विशेष रूप से सजाया गया है। होटल प्रबंधन ने मेहमानों के स्वागत और आतिथ्य के लिए बड़े स्तर पर व्यवस्थाएं की हैं। मेहमानों के लिए पारंपरिक व्यंजनों के साथ-साथ उत्तराखंडी खाने का भी खास इंतजाम किया गया है।

Kuldeep Yadav की शादी में भारतीय क्रिकेट टीम के कई बड़े खिलाड़ियों के पहुंचने की उम्मीद है। इसलिए आयोजन स्थल की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। होटल परिसर में केवल आमंत्रित मेहमानों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और होटल प्रबंधन ने कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, शादी में परोसे जाने वाले प्लेट की कीमत 6 हजार रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। इसमें पहाड़ी खाना भी शामिल है।

इससे पहले शुक्रवार को Kuldeep Yadav और वंशिका की संगीत सेरेमनी हुई। संगीत सेरेमनी में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, युजवेंद्र चहल ठुमके लगाते हुए नजर आए। रैना ने कुलदीप यादव के साथ भी डांस किया। भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी. दिलीप भी संगीत सेरेमनी में उपस्थित रहे।

17 मार्च को लखनऊ में कुलदीप यादव और वंशिका का रिसेप्शन रखा गया है।

बता दें कि Kuldeep Yadav औप वंशिका दोनों बचपन से एक दूसरे को जानते हैं। वंशिका ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न से पढ़ाई की है। वह भारतीय जीवन बीमा निगम में काम करती हैं।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News