सलमान आगा को भारी पड़ी ‘बचकानी हरकत’, रनआउट होने पर मेहदी हसन से हुई झड़प

ढाका, 13 मार्च (khabarwala24)। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मुकाबला शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 274 रन बनाकर ऑलआउट हुई। पाकिस्तान के बल्लेबाज सलमान आगा को मैदान पर ‘बचकानी हरकत’ की वजह से अपना विकेट गंवाना पड़ा। अजीबो-गरीब […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

ढाका, 13 मार्च (khabarwala24)। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मुकाबला शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 274 रन बनाकर ऑलआउट हुई। पाकिस्तान के बल्लेबाज सलमान आगा को मैदान पर ‘बचकानी हरकत’ की वजह से अपना विकेट गंवाना पड़ा। अजीबो-गरीब अंदाज में रनआउट होने के बाद सलमान बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज से भी भिड़ गए।

दरअसल, पाकिस्तान की पारी का 39वां ओवर मेहदी हसन मिराज डाल रहे थे। ओवर की चौथी गेंद पर मोहम्मद रिजवान ने सामने की तरफ शॉट खेला। गेंद सलमान के पैरों के पास आकर रुक गई। क्रीज से बाहर होने के बावजूद सलमान गेंद को उठाने के लिए नीचे झुके। हालांकि, मेहदी हसन फुर्ती दिखाते हुए गेंद पर झपटे और उन्होंने बॉल उठाकर तुरंत स्टंप पर दे मारी। मेहदी हसन ने जब थ्रो मारा, तो सलमान क्रीज से बाहर थे और उन्हें रनआउट करार दे दिया गया।

मेहदी हसन का यह बर्ताव सलमान आगा को बिल्कुल पसंद नहीं आया और वह उनसे मैदान पर ही भिड़ गए। सलमान ने गुस्से में अपने ग्लव्स भी फेंक दिए और वह काफी नाखुश दिखाई दिए। पाकिस्तान के बल्लेबाज ने अपना हेलमेट भी जमीन पर पटक दिया और काफी गुस्से में पवेलियन लौटे। सलमान ने 62 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 64 रन बनाए।

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। साहिबजादा फरहान और माज सदाकत ने पहले विकेट के लिए 12.6 ओवर में 103 रन जोड़े। फरहान ने 46 गेंदों में 31 रन बनाए। वहीं, सदाकत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 46 गेंदों में 75 रनों की दमदार पारी खेली। शमिल हुसैन सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद रिजवान ने 59 गेंदों में 44 रन बनाए।

हालांकि, पाकिस्तान की टीम एक समय पर 231 के स्कोर पर 3 विकेट गंवाकर अच्छी स्थिति में नजर आ रही थी। हालांकि, इसके बाद टीम ने अपने अगले 7 विकेट सिर्फ 43 रन जोड़कर गंवा दिए। गेंदबाजी में बांग्लादेश की ओर से रिशाद हुसैन ने 56 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, मेहदी हसन मिराज ने 34 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News