Hapur News Khabarwala 24 News Pilkhuwa(Hapur): पिलखुवा पुलिस ने मोबाइल लूटे वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया है।
क्या है मामला
हापुड़ के मोहल्ला शिवदयालपुरा निवासी फैजान ने पिलखुवा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि 31 जुलाई को वह अपनी पत्नी के साथ रामलीला मैदान पिलखुवा से मेला देखकर बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर जा रहा था। रात करीब दस बजे जे.एस अस्पताल कट के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक पर तीन लड़के आए और पत्नी के हाथ से मोबाइल फोन छीन कर ले गए। इस वारदात का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी और तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
यह हैं पकड़े गए आरोपी
साजिद निवासी मौहल्ला सद्दीकपुरा थाना पिलखुवा जनपद हापुड़
अमन निवासी मौहल्ला सद्दीकपुरा थाना पिलखुवा जनपद हापुड़
राजा निवासी मौहल्ला सहीकपुरा थाना पिलखुवा जनपद हापुड़
यह किया गया बरामद
लूटा गया मोबाइल फोन
दो अवैध चाकू
घटना में प्रयुक्त बाइक
शातिर अपराधी हैं पकड़े गए आरोपी
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं जिनके द्वारा फोन पर बात करते समय राहगीरों से उनके मोबाइल फोन छीनने की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है।


