Hapur News उदयपुर के लिए रवाना होगा आईआईए का प्रतिनिधि मंडल

Hapur News Khabarwala24 News Hapur : आई.आई.ए द्वारा 4 अगस्त से छह अगस्त तक तीन दिवसीय उद्यमी महासम्मेलन उदयपुर (राजस्थान) के होटल रेडीसन ब्लू में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें आई.आई.ए की 32वीं वार्षिक आम सभा एवम् आई.आई.ए के सदस्य उद्यमियों का एक महासम्मेलन होगा। इसमें देश व प्रदेश के हजारों उद्यमीगण शामिल होंगे। […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala24 News Hapur : आई.आई.ए द्वारा 4 अगस्त से छह अगस्त तक तीन दिवसीय उद्यमी महासम्मेलन उदयपुर (राजस्थान) के होटल रेडीसन ब्लू में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें आई.आई.ए की 32वीं वार्षिक आम सभा एवम् आई.आई.ए के सदस्य उद्यमियों का एक महासम्मेलन होगा। इसमें देश व प्रदेश के हजारों उद्यमीगण शामिल होंगे।

इस आयोजन में उद्यमियों द्वारा अपने व्यापार, अपने उद्योगों को संचालित करने में आ रही राष्ट्रीय, राजकीय या स्थानीय स्तर पर आ रही समस्याओं एवम् उनके निवारण पर मुख्य रूप से विचार विमर्श किया जायेगा। इसके अलावा आयात एवम् मुख्यतः निर्यात को बढ़ावा देने पर केन्द्र एवम् राज्य सरकार द्वारा दिये जाने वाले अनुदानों एवं सहयोग तथा सहूलियत पर भी चर्चा की जायेगी।

आई.आई.ए के हापुड़ चैप्टर के 27 सदस्यों का एक प्रतिनिधि मण्डल भी इस सम्मेलन में हिस्सा लेगा एवम् धीरखेड़ा इन्डस्ट्रीयल एरिया एवं हापुड़ जिले के उद्योगों के संचालन में आ रही समस्याओं को सम्मेलन में रखेगा।

हापुड़ चैप्टर के 27 सदस्यों का प्रतिनिधि मण्डल चैप्टर चैयरमेन शान्तनु सिंहल, पवन शर्मा (सचिव), विजय शंकर शर्मा (राष्ट्रीय सचिव), एवं अशोक छारिया (केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य) के नेतृत्व में 3 अगस्त दिन बृहस्पतिवार को उदयपुर के लिए रवाना होगा।

Hapur news उदयपुर के लिए रवाना होगा आईआईए का प्रतिनिधि मंडल Add Hapur news उदयपुर के लिए रवाना होगा आईआईए का प्रतिनिधि मंडल Hapur news उदयपुर के लिए रवाना होगा आईआईए का प्रतिनिधि मंडल Hapur news उदयपुर के लिए रवाना होगा आईआईए का प्रतिनिधि मंडल

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News