Hapur News इंडिया गठबंधन से घबरा रहा भाजपा का एनडीए गठबंधन : नरेश उत्तम पटेल

Hapur News Khabarwala24 News (Garhmukteshwar) Hapur: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि इंडिया गठबंधन से भाजपा का एनडीए गठबंधन घबरा रहा है। क्योंकि देश व प्रदेश की भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान है। वहीं अब देश व प्रदेश की जनता इंडिया गठबंधन को अपना पूर्ण समर्थन देकर इस तानाशाही […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala24 News (Garhmukteshwar) Hapur: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि इंडिया गठबंधन से भाजपा का एनडीए गठबंधन घबरा रहा है। क्योंकि देश व प्रदेश की भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान है। वहीं अब देश व प्रदेश की जनता इंडिया गठबंधन को अपना पूर्ण समर्थन देकर इस तानाशाही भाजपा सरकार को देश से उखाड़ने का मन बना चुकी है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अभी से लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया।

प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार को लखनऊ से गढ़मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से पहुंचे। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल मंगलवार को सैंकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जनपद के गांव मुबारिकपुर स्तिथ सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय सुबोध नागर के आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

- Advertisement -

यह रहे मौजूद

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बबलू गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष पदम सिंह, साजिद चौधरी, रूपेश पंडित, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र जाखड़, जिला महासचिव बिलाल सैफी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय यादव, पूर्व चेयरमैन गफ्फार खां, ब्रजेश कश्यप, फारुख प्रधान, साजदा बेगम, इकबाल गाज़ी, शहजाद चौधरी, हाजी वकील सिद्दीकी, सीएस यादव, रिंकू चौधरी, वाहिद चौधरी, रिजवान चौधरी, जावेद जड़ोदिया, सनी पवार, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hapur news इंडिया गठबंधन से घबरा रहा भाजपा का एनडीए गठबंधन : नरेश उत्तम पटेल Add Hapur news इंडिया गठबंधन से घबरा रहा भाजपा का एनडीए गठबंधन : नरेश उत्तम पटेल Hapur news इंडिया गठबंधन से घबरा रहा भाजपा का एनडीए गठबंधन : नरेश उत्तम पटेल Hapur news इंडिया गठबंधन से घबरा रहा भाजपा का एनडीए गठबंधन : नरेश उत्तम पटेल

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News