Hapur News Khabarwala24 News Hapur: जनपदीय एसओजी टीम व थाना पिलखुवा पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले अन्तर्राज्जीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है।
क्या है मामला
पुलिस ने बताया कि जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वाहन चोरों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत जनपदीय एसओजी टीम व थाना पिलखुवा पुलिस द्वारा वाहन चोरी करने वाले अन्तर्राज्जीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सरगना सहित दो सदस्यों को हिंडालपुर रोड से गिरफ्तार किया है।
यह किया गया बरामद
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से दिल्ली से चोरी की क्रेटा कार, दो बैट्री व वाहन चोरी करने में प्रयुक्त उपकरण तथा दो अवैध चाकू बरामद किए गए हैं।
कौन हैं पकड़े गए आरोपी
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी मौहल्ला सलातीन थाना किठौर जनपद मेरठ निवासी आसिम व ग्राम खजूरी थाना किला परीक्षितगढ़ जनपद मेरठ निवासी मोहम्मद हसीन हैं।
शातिर वाहन चोरी हैं आरोपी
पुलिस ने बताया कि आरोपी कारों की रैकी करते थे और फिर मौका पाकर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस आदि की मदद से चिन्हित कारों को चोरी करते थे। अभियुक्त आसिम शातिर किस्म का अपराधी/वाहन चोर है जिसके खिलाफ जनपद हापुड़ व मेरठ में चोरी, हत्या का प्रयास व गैंगस्टर एक्ट आदि के करीब आधा दर्जन अभियोग दर्ज हैं।



