Khabarwala 24 News Hapur:ऑनलाइन गेमिंग की बढ़ती लत एक बार फिर चिंता का कारण बन गई है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हाल ही में सामने आए तीन बहनों की आत्महत्या के मामले के बाद अब हापुड़ से भी ऑनलाइन गेमिंग से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां नीट की तैयारी कर रहा 16 वर्षीय छात्र हिमालय पिछले 14 दिनों से लापता है। परिजनों का आरोप है कि ऑनलाइन गेमिंग की लत के चलते पिता की डांट से नाराज होकर वह घर छोड़कर चला गया।

कत्या है पूरा मामला (Hapur)
मामला हापुड़ जनपद के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र स्थित रमपुरा पबला रोड का है। परिजनों के अनुसार हिमालय पढ़ाई में होनहार था और नीट की तैयारी कर रहा था, लेकिन बीते कुछ समय से उसे मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलने की लत लग गई थी। पढ़ाई के समय भी वह लगातार गेम खेलता रहता था, जिसको लेकर घर में कई बार समझाया गया।
नाराज होकर घर से चला गया (Hapur)
परिजनों ने बताया कि 24 जनवरी को पिता ने हिमालय को ऑनलाइन गेम खेलने से मना करते हुए डांट दिया, जिससे घर में कहासुनी हो गई। इसी बात से नाराज होकर हिमालय घर से निकल गया और उसके बाद वापस नहीं लौटा। परिवार ने रिश्तेदारों, दोस्तों और आसपास के इलाकों में उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
गुमशुदगी दर्ज कराई (Hapur)
इसके बाद परिजनों ने पिलखुवा कोतवाली में तहरीर देकर हिमालय की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की जा रही है। हालांकि, 14 दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है, जिससे परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं पिलखुवा पुलिस का कहना है कि किशोर की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसका पता लगा लिया जाएगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


