Khabarwala 24 News Hapur: विधानसभा क्षेत्र हापुड़ में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। चौधरी ताराचंद इंटर कॉलेज परिसर में लोक निर्माण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में इंद्रगढी रेलवे फाटक से काठीखेड़ा, अयादनगर, गौंदी सलाई भटैल संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस सड़क परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 21 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
क्या बोले सांसद अरुण गोविल (Hapur)
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद आदरणीय श्री अरुण गोविल उपस्थित रहे। उन्होंने शिलान्यास करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास में बेहतर सड़कें रीढ़ की हड्डी होती हैं। इस मार्ग के निर्माण से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, बल्कि आवागमन सुगम होने से व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक लोगों की पहुँच भी आसान होगी।
क्या बोले विधायक विजयपाल आढ़ती (Hapur)
विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा की क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए वह लगातार प्रयासरत है। पूरा प्रयास है कि विधानसभा क्षेत्र में अधिक से अधिक विकास कार्य हो सकें। लोगों को बेहतर सुविधा मिल सकें। उन्होंने ने बताया कि यह संपर्क मार्ग क्षेत्र के कई गांवों को आपस में जोड़ेगा, जिससे वर्षों पुरानी आवागमन की समस्या का समाधान होगा। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर बताया।
यह रहे मौजूद (Hapur)
इस अवसर पर विधायक सदर विजयपाल आढ़ती, भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री प्रफुल्ल सारस्वत , मंडल अध्यक्ष सुनील वर्मा , क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा श्री गौरव रूड़कीवाल , ताराचंद जनता इंटर/डिग्री कॉलेज के प्रधान मोहित त्यागी , पूर्व मंडल अध्यक्ष रकम सिंह, सभासद आदित्य सूद, सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। लोक निर्माण विभाग की ओर से एक्सईएन शैलेन्द्र कुमार और एई मुकुल नागपाल ने परियोजना से जुड़ी तकनीकी जानकारी साझा की।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


