5वां टी20 वर्ल्ड कप, जिसमें ‘चौके’ के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत

कोलंबो, 7 फरवरी (khabarwala24)। पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच मुकाबले के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो गई है। शनिवार को नीदरलैंड के सलामी बल्लेबाज माइकल लेविट ने इस संस्करण की पहली ही गेंद पर चौका लगाया। यह पांचवां ऐसा टी20 वर्ल्ड कप है, जिसकी शुरुआत ‘चौके’ के साथ हुई।साल 2007 में टी20 […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

कोलंबो, 7 फरवरी (khabarwala24)। पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच मुकाबले के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो गई है। शनिवार को नीदरलैंड के सलामी बल्लेबाज माइकल लेविट ने इस संस्करण की पहली ही गेंद पर चौका लगाया। यह पांचवां ऐसा टी20 वर्ल्ड कप है, जिसकी शुरुआत ‘चौके’ के साथ हुई।

साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप का आगाज क्रिस गेल के चौके के साथ हुआ था, जिसके बाद इंग्लैंड के रवि बोपारा ने नीदरलैंड के साथ चौके के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2009 की शुरुआत की थी। इसके बाद श्रीलंका के दिलशान मुनावीरा ने टी20 वर्ल्ड कप-2012 की पहली गेंद पर चौका लगाया था। कनाडा के आरोन जॉनसन ने टी20 वर्ल्ड कप-2024 की शुरुआत चौके के साथ की थी।

सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में जारी इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर नीदरलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। नीदरलैंड के सलामी बल्लेबाज माइकल लेविट ने मैक्स ओ’डॉउड के साथ बतौर सलामी बल्लेबाज टीम को शानदार शुरुआत दिलाई।

दोनों खिलाड़ियों ने 3.1 ओवरों में 28 रन की साझेदारी की। मैक्स ओ’डॉउड 7 गेंदों में 1 चौके के साथ 5 रन बनाकर आउट हुए, जबकि माइकल लेविट ने 15 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 24 रन की पारी खेली।

टीम ने 31 के स्कोर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। यहां से बास डी लीडे ने कॉलिन एकरमैन के साथ तीसरे विकेट के लिए 22 गेंदों में 34 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की। इस टीम ने 8 ओवरों के खेल तक 3 विकेट गंवाकर 65 रन बना लिए हैं।

इस मुकाबले में पाकिस्तानी टीम सलमान आगा की कप्तानी में सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा और अबरार अहमद के साथ मैदान पर उतरी है।

दूसरी ओर, स्कॉट एडवर्ड्स नीदरलैंड की कमान संभाल रहे हैं। उन पर विकेटकीपिंग का जिम्मा भी है। नीदरलैंड की प्लेइंग इलेवन में माइकल लेविट, मैक्स ओ’डॉउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, जैच लायन कैचेट, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, काइल क्लेन और पॉल वैन मीकेरेन शामिल हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले दिन वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड की टीमें कोलकाता में भिड़ेंगी, जबकि दिन के तीसरे मैच में भारत के सामने यूएसए की टीम होगी।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News