Hapur News Khabarwala24 News Pilkhuwa (Hapur) : कोतवाली पुलिस ने हाल ही में हुई दो चाेरी की वारदातों पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर उनसे नकदी व चोरी किया कुछ सामान बरामद किया है।
कुछ दिन पूर्व शमशाद रोड से एक टेंट की दुकान से नकदी व सामान चोरी हो गया था। पुलिस ने बताया कि शमशाद रोड से तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक घटना में चोरी किए गए 1500 रुपये, दूसरी के 1800 रुपये व दो भगोने बरामद किए गए हैं। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम शमशाद रोड शफी की मस्जिद के पास का सलमान व दानिश व मोहल्ला लखपत की मढ़ैया का सुहेल बताया है।



