Khabarwala 24 News Hapur: उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में 40 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
क्या है पूरा मामला (Hapur)
मृतका की पहचान रीता के रूप में हुई है, जो अपने पति राहुल शर्मा के साथ रहती थी। उनका इकलौता बेटा मेरठ में अपने दादा के पास रहता है। पुलिस को दिए बयान में राहुल शर्मा ने बताया कि सोमवार रात करीब 9 बजे वह बाइक से गांव नानई गया था, इसके बाद चांदपुर चला गया। मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब वह घर लौटा तो मुख्य गेट खुला हुआ था।

खून से लथपथ शव मिला (Hapur)
घर के अंदर जाने पर उसने देखा कि पत्नी का शव बेड पर खून से लथपथ पड़ा था। महिला की गर्दन और चेहरे पर चाकू से कई वार किए गए थे। शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि चोरी के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने विरोध करने पर महिला की हत्या कर दी। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में 40 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है।#Hapur #HapurPolice #Crime #CrimeNews #UPNews pic.twitter.com/wt9eCn33Gs
— khabarwala24 (@khabarwala24) February 3, 2026
पुलिस टीम मौके पर पहुंची (Hapur)
सूचना मिलते ही सीओ स्तुति सिंह और थाना बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक धीरज मलिक पुलिस बल व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।घटना को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


