हापुड़ के शहीद जवान रिंकल बालियान के परिवार से मिले सांसद अरुण गोविल

हापुड़ (khabarwala24 News)। हापुड़ जिले के ग्राम भटैल निवासी भारतीय सेना के जवान रिंकल बालियान जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में ड्यूटी के दौरान हुए सड़क हादसे में शहीद हो गए। इस दुखद घटना में कुल 10 जवान शहीद हुए थे। शहीद रिंकल बालियान के निवास पर पहुंचकर हापुड़ लोकसभा सांसद अरुण गोविल ने शोक संतप्त […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

हापुड़ (khabarwala24 News)। हापुड़ जिले के ग्राम भटैल निवासी भारतीय सेना के जवान रिंकल बालियान जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में ड्यूटी के दौरान हुए सड़क हादसे में शहीद हो गए। इस दुखद घटना में कुल 10 जवान शहीद हुए थे। शहीद रिंकल बालियान के निवास पर पहुंचकर हापुड़ लोकसभा सांसद अरुण गोविल ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि शहीद को अपने श्री चरणों में स्थान मिले और परिवार को इस अपार दुख को सहने की ताकत दे। सांसद ने परिवार को हर संभव सहयोग देने का वादा किया और सरकार से भी पूरी मदद करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल वक्त में वे परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

हापुड़ के शहीद जवान रिंकल बालियान के परिवार से मिले सांसद अरुण गोविल
हापुड़ के शहीद जवान रिंकल बालियान के परिवार से मिले सांसद अरुण गोविल

शोक सभा में मौजूद प्रमुख लोग

मुलाकात के दौरान सांसद प्रतिनिधि विनोद गुप्ता, अशोक बबली, अमित कुमार शर्मा, कुणाल चौधरी, जिला महामंत्री राजीव सिरोही, मोहन सिंह, मनोज तोमर, सतीश सिंघल, गौरव रुड़कीवाल, मोहम्मद फैज सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे। पूरा परिवार और गांव गम में डूबा हुआ है। शहीद रिंकल बालियान ने देश की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसकी याद हर भारतीय के दिल में रहेगी।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News