डोडा हादसा: Hapur का वीर सपूत रिंकल बालियान शहीद, गांव में शोक की लहर

Khabarwala 24 News Hapur:जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को हुए दर्दनाक हादसे में भारतीय सेना का एक बुलेटप्रूफ ट्रक भदरवाह-तंबा अंतरराज्यीय मार्ग पर लगभग 200 फीट गहरी खाई में गिर गया। इस भीषण दुर्घटना में देश के लिए कर्तव्य निभाते हुए 10 जवान शहीद हो गए, जबकि 11 जवान गंभीर रूप से घायल हो […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur:जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को हुए दर्दनाक हादसे में भारतीय सेना का एक बुलेटप्रूफ ट्रक भदरवाह-तंबा अंतरराज्यीय मार्ग पर लगभग 200 फीट गहरी खाई में गिर गया। इस भीषण दुर्घटना में देश के लिए कर्तव्य निभाते हुए 10 जवान शहीद हो गए, जबकि 11 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

हर कोई वीर सपूत को याद करने लगा (Hapur)

इस हादसे में शहीद हुए जवानों में हापुड़ जनपद के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भटैल निवासी रिंकल बालियान भी शामिल हैं। जैसे ही शहादत की सूचना गांव पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं और हर कोई इस वीर सपूत को याद कर रहा है।

परिजन का रो रोकर बुरा हाल (Hapur)

बताया गया कि रिंकल बालियान वर्ष 2016 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और वर्तमान में डोडा में तैनात थे। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हुए थे, बाद में इलाज के दौरान उन्होंने वीरगति प्राप्त की। शहीद जवान की मां मंजू देवी और पत्नी रिंकी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव की महिलाएं और रिश्तेदार उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। करीब पांच वर्ष पूर्व रिंकल की शादी हुई थी। उनके परिवार में तीन साल की एक बेटी और एक साल का बेटा है।गौर करने वाली बात यह भी है कि शहीद रिंकल का छोटा भाई ऋषभ बालियान भी भारतीय सेना में सेवारत है।

सैनिक सम्मान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार (Hapur)

परिजन और ग्रामीण शहीद जवान के पार्थिव शरीर के गांव पहुंचने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि दोपहर तक शव गांव पहुंचेगा, जहां सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग शोक व्यक्त करने के लिए शहीद के घर पहुंच रहे हैं।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

Related News

Breaking News